Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

1 जून से मुंबई समेत राज्य के प्रमुख जिलों में लाक डाउन शिथिल करने का संकेत

ट्रेनों में अगले15 दिनों तक आम लोगों को यात्रा की अनुमति न देने का विचार 

मुंबई [ युनिस खान ]  राज्य में कोरोना मरीज कम होने वाले जिलों व शहरों में 1 जून से लाक डाउन शिथिल किये जाने का संकेत राज्य मदद व पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने दिया है। उन्होंने कोरोना के अधिक मरीज वाले 14 जिलों में रेडजोन में डालकर कर बाकी जिलों में लाक  डाउन शिथिल करने का संकेत देते कहा है कि उपनगरीय ट्रेनों में आम लोगों की यात्रा पर अगले 15 दिनों तक रोक लगा रहना जरुरी है।

अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लाट आने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी बढ़ने लगी थी। राज्य में प्रतिदिन 70 हजार के करीब नए मरीज मिलने के बाद न चाहते हुए भी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 13 अप्रैल को राज्य की जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि लाक डाउन कोई नहीं चाहता है। मेरे लिए राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना जरुरी है  लेकिन लोगों की जान बचाना उससे भी महत्वपूर्ण है। इसके लिए उन्होंने 14 अप्रैल से लाक डाउन जैसा कडा प्रतिबन्ध लगाने की घोषणा कर दिया।  भाजपा के विरोध के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकरे ने साहस दिखाते हुए कठोर निर्णय लिया जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया   और मुंबई समेत अनेक जिलों में कोरोना के मरीज कम हुए है। लाक डाउन  अवधि 31 मई को पूरी हो   रही है जिसके बाद 1 जून से इसे शिथिल करने का संकेत मिल रहा है।  अब मुख्यमंत्री ठाकरे क्या घोषणा करते है इसी पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। मुंबई , ठाणे , पुणे , नागपुर , पालघर , नासिक आदि शहरों में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है।  राज्य के 14 जिले अहमदनगर , उस्मानाबाद , बुलढाना , कोल्हापुर ,रत्नागिरी ,सिंधुदुर्ग , सांगली , सतारा ,यवतमल , अमरावती , सोलापुर ,अकोला , वासिम , वीड , गडचिरोली आदि को रेडजोन में रखकर बाकी जिलों में लाक डाउन  शिथिल करने का विचार शुरू है।

संबंधित पोस्ट

संक्रामक रोगों से बचाव के लिए शहर में धुंआ व दवाओं का छिड़काव

Aman Samachar

  राज्य में एमएसएमई पारितंत्र के विकास के लिए सिडबी द्वारा मेघालय सरकार के साथ गठबंधन 

Aman Samachar

म्हाडा व मनपा के कोविड अस्पताल के कागजाद पर मौलाना आजाद स्टेडियम लिखने की मांग 

Aman Samachar

शहीद मेजर प्रसाद महादिक पत्नी गौरी महाडिक को जिला प्रशासन ने दी सरकारी भूमि 

Aman Samachar

एका के ई-एलसीवी (e-LCV) को CMVR प्रमाणन के साथ-साथ मिली मंजूरी

Aman Samachar

लोकमान्य नगर का  क्लस्टर के माध्यम से विकसित करने का आश्वासन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!