Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी और आरईसी लिमिटेड ने किया समझौते पर हस्ताक्षर 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] देश की अर्थव्यवस्था एवं इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के उद्देश्य के साथ, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी), सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक, ने आरईसी लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है। आरईसी लिमिटेड विधुत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक महारत्न कंपनी है और आरबीआई के साथ पंजीकृत नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (एनबीएफसी), पब्लिक फाइनेंस इंस्टीट्यूशन (पीएफआई) और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग कंपनी (आईएफसी) है |

      इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से, पीएनबी और आरईसी लिमिटेड प्रमुख क्षेत्रों में ऋण प्रदान करने के अवसरों की पहचान करेंगे और उन्हें सुविधाजनक बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे। इसके अतिरिक्त, यह गठजोड़ देश की आर्थिक वृद्धि व विकास के लिए दोनों ब्रांडों की प्रतिबद्धता को बल देता है। एमओयू पर हस्ताक्षर श्री राजीव, पीएनबी मुख्य महाप्रबंधक-कारपोरेट क्रेडिट, और श्री टी.एस.सी. बॉश, आरईसी लिमिटेड कार्यपालक निदेशक-बीडी एंड एम/आई एंड एल, और दोनो संस्थानों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।

संबंधित पोस्ट

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव पर 75 अंक की डिजाइन से देश को सलाम करेगी एनएमएमटी बसें 

Aman Samachar

टोरेंट जीतो ठाणे हाफ मैराथन’ का आयोजन 20 मार्च को ठाणे में 

Aman Samachar

थैलेसिमिया मुक्ति अभियान चलाने वाले तोलानी राज्यपाल के हाथो सम्मानित

Aman Samachar

राज्य में पूर्ण लाकडाउन लगाने का मंत्रिमंडल का दबाव , मुख्यमंत्री ले सकते हैं निर्णय – जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने से समाज और देश का विकास होगा – स्वामी संतोषानंद

Aman Samachar

अतिधोखादायक रंगायतन की जगह नई इमारत बनाने की मनपा आयुक्त से मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!