Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

न्युवोको ने कोयम्बटूर में नए रेडी-मिक्स कंक्रीट संयंत्र के साथ दक्षिण भारत में अपनी मौजूदगी का किया विस्तार 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] न्युवोको विस्तास कार्पोरेशन लिमिटेड उत्पादन क्षमता के मामले में भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह और पूर्वी भारत की अग्रणी कंपनियों में से एक हैजिसने आज तमिलनाडु के कोयम्बटूर में अपने नए रेडीमिक्स कंक्रीट (RMX) संयंत्र के शुभारंभ की घोषणा की। 60 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला यह संयंत्र इस क्षेत्र में सबसे बेहतर गुणवत्ता वाले कंक्रीट का भरोसेमंद स्रोत होगाजो भवननिर्माण परियोजनाओं के लिए आवश्यक सामग्री की जरूरत को पूरा करेगा। यह भवननिर्माण परियोजनाओं की कार्य क्षमता को बेहतर बनानेलागत को कम करने और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।                    कोयम्बटूर का यह नया संयंत्रचेन्नई के बाद तमिलनाडु में न्युवोको की दूसरी RMX इकाई हैऔर दक्षिण भारत में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के लिए कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।यह संयंत्र अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस हैजो यहाँ तैयार किए जाने वाले कंक्रीट की बेहतरीन गुणवत्ता और स्थिरता के साथ साथ तेजी से वितरण सुनिश्चित करता हैजो दक्षिण भारत के बाजार में तेजी से विकसित हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए समय की मांग है।

       इस मौके पर न्युवोको में रेडीमिक्स (RMX) कंक्रीट और आधुनिक भवन निर्माण सामग्री व्यवसाय के प्रमुखश्री प्रशांत झा ने कहा, “हमें कोयम्बटूर अपने नए RMX संयंत्र का शुभारंभ करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही हैजो हमारे लिए तेजी से विकसित होने वाला बाजार और रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण स्थान है।हमारे ग्राहकों के लिए इस संयंत्र की निकटता यह दर्शाती है कि हम अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैंऔर हम उन्हें इस श्रेणी में सर्वोत्तम उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराने के वादे पर अटल हैं। हमारे RMX प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कंक्रीटो (परफॉर्मेंस कंक्रीट), आर्टिस्ट (डेकोरेटिव कंक्रीट), इंस्टामिक्स (इस्तेमाल के लिए तैयार बैग्ड कंक्रीट), एक्सकॉन (M20 से M60)और इकोड्यूर (विशेष ग्रीन कंक्रीटशामिल हैंजिन्हें हमारे ग्राहकों की अलगअलग जरूरतों को पूरा करने और भवन निर्माण की स्थायी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

संबंधित पोस्ट

एसबीआई कार्ड ने फेस्टिव ऑफ़र 2022 के शुभारंभ की घोषणा की

Aman Samachar

विकास कार्यों से प्रभावित नागरिकों को मनपा उपलब्ध कराए वैकल्पिक जगह

Aman Samachar

 सतर्कता जागरूकता सप्ताह, 2023 के उद्घाटन समारोह कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ

Aman Samachar

छोटे विक्रेताओं को मिलेगा थोक बाजार का मंच

Aman Samachar

समाज की बेहतरी के लिए शिक्षा व सामाजिक एकता आवश्यक – लालचंद निषाद

Aman Samachar

डॉ श्वेता शेजवळ भाजपा ईशान्य मुंबई जिला मंत्री नियुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!