Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

न्युवोको ने कोयम्बटूर में नए रेडी-मिक्स कंक्रीट संयंत्र के साथ दक्षिण भारत में अपनी मौजूदगी का किया विस्तार 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] न्युवोको विस्तास कार्पोरेशन लिमिटेड उत्पादन क्षमता के मामले में भारत का पांचवां सबसे बड़ा सीमेंट समूह और पूर्वी भारत की अग्रणी कंपनियों में से एक है, जिसने आज तमिलनाडु के कोयम्बटूर में अपने नए रेडी–मिक्स कंक्रीट (RMX) संयंत्र के शुभारंभ की घोषणा की। 60 क्यूबिक मीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला यह संयंत्र इस क्षेत्र में सबसे बेहतर गुणवत्ता वाले कंक्रीट का भरोसेमंद स्रोत होगा, जो भवन–निर्माण परियोजनाओं के लिए आवश्यक सामग्री की जरूरत को पूरा करेगा। यह भवन–निर्माण परियोजनाओं की कार्य क्षमता को बेहतर बनाने, लागत को कम करने और सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगा।                    कोयम्बटूर का यह नया संयंत्र, चेन्नई के बाद तमिलनाडु में न्युवोको की दूसरी RMX इकाई है, और दक्षिण भारत में अपनी मौजूदगी को बढ़ाने के लिए कंपनी की रणनीति का हिस्सा है।यह संयंत्र अत्याधुनिक तकनीक और उपकरणों से लैस है, जो यहाँ तैयार किए जाने वाले कंक्रीट की बेहतरीन गुणवत्ता और स्थिरता के साथ साथ तेजी से वितरण सुनिश्चित करता है, जो दक्षिण भारत के बाजार में तेजी से विकसित हो रहे इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखते हुए समय की मांग है।

       इस मौके पर न्युवोको में रेडी–मिक्स (RMX) कंक्रीट और आधुनिक भवन निर्माण सामग्री व्यवसाय के प्रमुख, श्री प्रशांत झा ने कहा, “हमें कोयम्बटूर अपने नए RMX संयंत्र का शुभारंभ करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है, जो हमारे लिए तेजी से विकसित होने वाला बाजार और रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण स्थान है।हमारे ग्राहकों के लिए इस संयंत्र की निकटता यह दर्शाती है कि हम अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं, और हम उन्हें इस श्रेणी में सर्वोत्तम उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराने के वादे पर अटल हैं। हमारे RMX प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में कंक्रीटो (परफॉर्मेंस कंक्रीट), आर्टिस्ट (डेकोरेटिव कंक्रीट), इंस्टामिक्स (इस्तेमाल के लिए तैयार बैग्ड कंक्रीट), एक्स–कॉन (M20 से M60)और इकोड्यूर (विशेष ग्रीन कंक्रीट) शामिल हैं, जिन्हें हमारे ग्राहकों की अलग–अलग जरूरतों को पूरा करने और भवन निर्माण की स्थायी प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

संबंधित पोस्ट

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने टाटा हिताची के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Aman Samachar

दिव्यांग कल्याण योजना के तहत 190 पात्र लोगों को 5 फरवरी को मनपा देगी घरों का कब्ज़ा

Aman Samachar

26 नवम्बर को औद्योगिक भारत बंद को सफल बनाने के लिए जिले के कामगार संगठन सक्रिय

Aman Samachar

एका मोबिलिटी ने अपने ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने के लिए शुझलान एनर्जी के साथ किया गठजोड़ 

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने ग्रेट होंडा फेस्ट सेलिब्रेशंस के तहत होंडा सिटी और होंडा अमेज़ के फेस्टिव एडिशंस किए पेश

Aman Samachar

1 मई से 18 वर्ष से अधुक आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू , पंजीकरण कराना अनिवार्य

Aman Samachar
error: Content is protected !!