Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 अब ग्राहक कर सकते हैं ब्लू डार्ट के सभी प्लेटफार्मों पर what3words का इस्तेमाल

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] दक्षिण एशिया में प्रीमियर एक्सप्रेस एयर-इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन के साथ-साथ डिस्ट्रीब्यूशन एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवाएँ प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी, ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने आज इस बात की घोषणा की कि कंपनी ने अपने प्लेटफार्मों में what3words लोकेशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। ब्लू डार्ट से जुड़े सभी भागीदार अब ‘माई ब्लू डार्ट’ ऐप, ब्लू डार्ट की वेबसाइट और ऑन द मूव (OTM) प्लेटफॉर्म के एड्रेस सेक्शन में अपना what3words एड्रेस जोड़कर सामानों की डिलीवरी के लिए एकदम सटीक लोकेशन बता सकते हैं— चाहे वह लोकेशन उनके घर/ ऑफिस का सामने वाला दरवाजा हो, किसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स का कोई खास एंट्रेंस गेट हो, या फिर भीड़-भाड़ से दूर कोई साइड पैसेज हो।

        भारत में, किसी भी जगह के पते के लिए पिन कोड दिए गए हैं, जो डिलीवरी पोस्ट ऑफिस से जुड़े होते हैं। हर पिनकोड का इलाका काफी बड़ा होता है, जिसमें एक ही नाम के दो सड़क होने या नाम गलत होने की संभावना होती है। इसी वजह से ग्राहकों के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि डिलीवरी कहां करनी है, जिसके बाद डिलीवरी एजेंटों को सामानों को सही पते तक पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इस समस्या को सुलझाने के लिए ही what3words की इस तकनीक को डिजाइन किया गया है, जो बेहद मददगार है। इसने पूरी दुनिया को 3m x 3m आकार वाले वर्गों के एक ग्रिड में बाँट दिया है और तीन अलग-अलग शब्दों के बिल्कुल अनोखे मेल से इनमें से हरेक वर्ग को एक पहचान दी है: जिसे what3words एड्रेस कहा जाता है।

         उदाहरण के लिए, मुंबई के अंधेरी में स्थित ब्लू डार्ट के हेड ऑफिस के लिए what3words लोकेशन ///swimmer.kindness.habits है। कोई भी व्यक्ति what3words पोर्टल या वेबसाइट पर इन तीन शब्दों को टाइप करके दुनिया में कहीं से भी इस लोकेशन को ढूंढ सकता है, शेयर कर सकता है और वहां तक पहुंच सकता है। यह टेक्नोलॉजी दक्षिण एशिया की 12 भाषाओं, यानी हिंदी, मराठी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़, नेपाली, उर्दू, गुजराती, मलयालम, पंजाबी और उड़िया सहित 54 भाषाओं में ऑफलाइन भी उपलब्ध है।

इस पहल के बारे में बात करते हुए, केतन कुलकर्णी, चीफ कमर्शियल ऑफिसर, ब्लू डार्ट, ने कहा, “ब्लू डार्ट ने हमेशा अपने ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत दी है। हमारा ब्रांड ग्राहकों की सुविधा और उनकी खुशी सुनिश्चित करने के अपने वादे पर कायम है, और इसी वजह से हमने what3words के साथ साझेदारी की है।

संबंधित पोस्ट

विस्फोटक भरी स्कार्पियो के मालिक मनसुख हिरेन हत्या मामले में दो आरोपियों को एटीएस ने किया गिरफ्तार

Aman Samachar

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार देगी 2 लाख रूपये का अनुदान

Aman Samachar

शिवसुब्रमणियन रामन ने  सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला

Aman Samachar

भिवंडी से 12000 जिलेटिन की छड़ें व 3008 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर विस्फोटक का जखीरा जब्त

Aman Samachar

नए कोरोना की आशंका के चलते जिले के सभी विद्यालय 16 जनवरी 2021 तक बंद रहेंगे – जिलाधिकारी

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ दिवा से भूख हड़ताल शुरू कर कांग्रेस करेगी आन्दोलन – एड. विक्रांत चव्हाण

Aman Samachar
error: Content is protected !!