Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एचसीएल फाउंडेशन ने वंचित समूहों की आजीविका के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के साथ की साझेदारी 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एचसीएल फाउंडेशन, जो प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएलटेक  के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के एजेंडे को वितरित करता है, ने स्थायी आय सृजन के अवसरों के लिए वंचित समुदायों से 5,000 से अधिक महिलाओं, युवाओं और कारीगरों को प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (NCUI) के साथ साझेदारी की है।

        साझेदारी के हिस्से के रूप में, एचसीएल फाउंडेशन और NCUI का उद्यमिता विकास और सहयोग केंद्र (CEDC) नोएडा में एक आजीविका-सह-उद्यमिता विकास केंद्र को स्थापित करेगा। ग्लोबल सीएसआर, एचसीएल फाउंडेशन की उपाध्यक्ष, डॉ. निधि पुंढीर ने बताया ,“एचसीएल फाउंडेशन अपने स्थायी हस्तक्षेपों के माध्यम से वंचितों के जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत के प्रमुख सहकारी संस्थान संघ के साथ साझेदारी करके, हमारा उद्देश्य भारत भर में महिलाओं, युवाओं और कारीगरों को सशक्त बनाना और सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देना है”। “एचसीएल फाउंडेशन-एनसीयूआई आजीविका-सह-उद्यमिता विकास केंद्र विविध समुदायों में कौशल और आजीविका अर्जित करने के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एक मुख्य पहल होगी।”

           अगले तीन वर्षों में, एनसीयूआई और एचसीएल फाउंडेशन पूरे भारत में स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को विकसित करेगा और सहकारी समितियों को प्रशिक्षण इंफ्रास्ट्रक्चर, बाजार मंच और ब्रांडिंग समर्थन प्रदान करेगा। साझेदारी के जरिए, एचसीएल फाउंडेशन और सीईडीसी निजी क्षेत्र और अन्य संगठनों में महिलाओं और युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।

          एनसीयूआई के मुख्य कार्यकारी डॉ. सुधीर महाजन ने कहा, “एचसीएल फाउंडेशन के साथ हमारा समझौता ज्ञापन (एमओयू) भारत में स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों की क्षमताओं को मजबूत करने के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।” “एचसीएल फाउंडेशन के साथ मिलकर, हम व्यावसायिक प्रशिक्षण और स्थायी आजीविका के मॉडल को बढ़ावा देने के लिए तत्पर हैं, जिससे जमीनी स्तर के संगठन आर्थिक विकास और सामाजिक प्रगति कर पाए। कौशल विकास और उद्यमिता का समर्थन करने वाले सक्षम और समावेशी वातावरण का निर्माण करके, हमारा लक्ष्य पूरे देश में ज़िंदगियाँ और समुदायों को प्रभावित करना है।”

संबंधित पोस्ट

ट्रायल रन को एक साल बा भी ठाणेकरों के मेट्रो सफ़र का सपना अधूरा

Aman Samachar

 माता-पिता का कोविड-19 में निधन , जिलाधिकारी ने बेटे को दिए 10 लाख का चेक

Aman Samachar

सोसायटियों के 18 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिकों को शीघ्र वैक्सीन उपलब्ध कराने का प्रयास – संजय केलकर 

Aman Samachar

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे चालकों से यातायात पुलिस करा रही है जनजागरण

Aman Samachar

ठाणे-बोरीवली सुरंग को जोड़ने वाली सड़क को घोड़बंदर रोड तक भूमिगत बनाया जाए- डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

पार्किंग प्लाजा कोविड सेंटर में 3 .2 टन क्षमता के दो आक्सीजन प्लांट का पालकमंत्री के हाथो उद्घाटन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!