Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

 आकाश बायजू’स के 1,06,870 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट यूजी एग्जामिनेशन 2023 को किया क्वालीफाई 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एक ऐतिहासिक उपलब्धि के तहत, परीक्षा की तैयारी कराने वाली सेवाओं की नेशनल लीडर आकाश बायजू’स में पढ़ने वाले 1,06,870 छात्रों ने प्रतिष्ठित नीट एक्ग्जामिनेशन 2023 को क्वालीफाई कर लिया है। आकाश का क्लासरूम कोर्स करने वाले चार छात्रों ने नेशनल टॉपर बनकर एक बार फिर इतिहास रचा है। इन्होंने 720 में से 715 और इससे अधिक अंक प्राप्त करके एआईआर की 03, 05, 06 और 08 पायदान हासिल की है। अब तक के सर्वश्रेष्ठ परिणाम दर्ज करते हुए, आकाश बायजू’स के क्लासरूम और डिजिटल कार्यक्रमों से जुड़े 17 छात्र स्टेट और यूटी टॉपर बन गए हैं।

         प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 5 छात्रों ने टॉप 10 में रैंक हासिल की है; टॉप 50 में 29; टॉप 100 में 56 और जनरल कैटेगरी के टॉप 1000 में 381 छात्रों ने भारी संख्या में स्थान बनाया है। 17 छात्र कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, मध्य प्रदेश, हरियाणा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ को मिलाकर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के टॉपर बने हैं। 94,762 छात्रों ने क्लासरूम प्रोग्राम से, जबकि 12,108 छात्रों ने डिजिटल एंड डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम्स से क्वालीफाई किया है।

         टॉप 10 में शामिल आकाश के छात्र हैं- चेन्नई के कौस्तव बाउरी, जो एआईआर में 03 पायदान पर हैं, एआईआर में 05वां स्थान बेंगलुरू के ध्रुव आडवाणी ने हासिल किया, चेन्नई के सूर्य सिद्धार्थ नागराजन को एआईआर 06 मिला है, भुबनेश्वर के स्वयंशक्ति त्रिपाठी ने एआईआर 08 और पार्थ खंडेलवाल (डीएलपी) ने एआईआर 10 प्राप्त किया। कौस्तव ने 720 में से 716 अंक हासिल किए, जबकि ध्रुव, सूर्य, स्वयं और पार्थ ने क्रमशः 720 में से 715 अंक हासिल किए हैं। आकाश के बारह छात्रों ने 720 में से 715 से ज्यादा अंक प्राप्त किए; 39 छात्रों ने 710 से ज्यादा का स्कोर किया, 82 छात्रों ने 720 में से 705 से ज्यादा का स्कोर किया, 143 छात्रों ने 720 में से 700 प्लस स्कोर किया, जो आकाश बायजू’स के अध्यापक मंडल, पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण को लेकर बहुत कुछ बखान कर देता है।

संबंधित पोस्ट

शादी की सालगिरह मनाकर घर लौट रहे दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत 

Aman Samachar

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद की पहल पर नूरपुर में बनेगा रपटा पुल

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस द्वारा हेल्थ इन्फिनिटी इंश्योरेंस की शुरुआत

Aman Samachar

दिवा में एक केंद्र पर एक दिन में 10010 लोगों का वैक्सीनेशन करने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई 

Aman Samachar

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के आरोग्य शिबिर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 का ट्रेलर रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!