Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा अस्पताल में भर्ती के लिए आई नर्सों को फर्श पर बैठाने का राकांपा ने किया विरोध 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा अस्पताल में नर्स की भर्ती के लिए आई इच्छुक उम्मीदवारों को जमीन में बैठाने का राकांपा अजीत पवार गुट ने विरोध किया।  इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल मनपा उपायुक्त गजानंद गोदापुरे से मिलकर मांग की कि भर्ती के लिए आने वाले सभी उम्मीदवारों को पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।  मनपा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 18 मरीजों की मृत्यु के बाद डाक्टरों व नर्स की भर्ती शुरू है। नर्स की भर्ती के लिए आज करीब 400 उम्मीदवार नर्सें आई थी।

     मनपा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में 18 मरीजों की मृत्यु के बाद आरोग्य विभाग में डाक्टर और नर्सों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गयी है। आज भर्ती के लिए आई प्रशिक्षित नर्सों को फर्श पर बैठे देख राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहसिन शेख और ठाणे शहर युवा अध्यक्ष वीरू वाघमारे के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। उन्होंने मनपा मुख्यालय उपायुक्त गोदापुरे से मिलकर कहा कि मनपा में भर्ती के लिए आने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की पूरी तैयारी करना चाहिए।  जमीन पर बैठने की स्थिति नहीं आना चाहिए।
     मनपा उपायुक्त गोदापुरे ने बताया कि नर्सों की भर्ती के लिए 7 दिन की सूचना पर 400 नर्से भर्ती के लिए आई। सुबह से उन्हें सारी सुविधा दी गयी इसी दौरान एक आवश्यक बैठक के चलते नर्सो को एक घंटे का बाहर इंतजार करना पड़ा है। भर्ती प्रक्रिया तेज गति से पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।  60 से अधिक नर्सों का साक्षात्कार हो गया है। किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। इसके बाद डाक्टरों की भर्ती है।

संबंधित पोस्ट

दिवा से सीएसएमटी फास्ट लोकल शुरू करें – सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज की दो छात्राएं “इंस्पायर” छात्रवृत्ति के लिए नामांकित

Aman Samachar

न्यूगो (NueGo) ने 5 शहरों में भारत की पहली प्रीमियम इलेक्ट्रिक इंटर-सिटी कोच सर्विसेस शुरू की

Aman Samachar

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए सरकार देगी 2 लाख रूपये का अनुदान

Aman Samachar

प्रामेरिका लाइफ इंश्योरेंस ने गारंटीड रिटर्न के साथ लांच किया प्रामेरिका लाइफ रॉकसालिड फ्यूचर

Aman Samachar

फर्जी आधार कार्ड के सहारे सिम कार्ड बेचने वाले एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!