Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर के मध्य  इलाके में आठ – दस लोगों को आवारा पागल कुत्ते ने काटा 

ठाणे [ युनिस खान ] शहर रायगढ़ गली में आठ से दस लोगों को आज आवारा कुत्ते ने काट लिया है।  शहर में एक बार फिर आवारा कुत्तों की दहशत फैलने लगी है।  स्थानीय नगर सेवक नारायण पवार ने कहा है कि मनपा ने पशुवैद्यकीय विभाग के कर्मचारियों को आरोग्य विभाग में नियुक्त कर दिया है।  बगैर कर्मचारी के पशुवैद्यकीय विभाग चल रहा है। आवारा पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए कर्मचारी ही उपलब्ध नहीं हैं।

                नगर सेवक पवार ने बताया है कि आज रायगढ़ गली में आवारा पागल कुत्ते ने 8 से 10 लोगों को काट लिया है। उसे पकड़ने के लिए तत्काल कर्मचारी ही उपलब्ध नहीं हुए।  उन्होंने कहा की मनपा की लापरवाही के चलते 8 – 10 लोग कुत्ते के दंश के शिकार हुए है।  इसके लिए मनपा जिम्मेदार है। रायगढ़ गली में एक आवारा पागल कुत्ते के काटने पर स्थानीय लोगों ने नगर सेवक पवार से संपर्क कर उन्हें जानकारी दिया।  उस समय पशुवैद्यकीय अधिकारी से संपर्क करने पर उन्हें बताया गया कि विभाग में कर्मचारी ही नहीं है। अपने विभाग के सभी कर्मचारी आरोग्य विभाग में कार्यरत हैं। नगर सेवक पवार ने कहा है कि मनपा की लापरवाही के चलते एक पागल कुत्ते ने एरिया में दहशत फैला दिया है। आवारा कुत्तों की जनसँख्या नियंत्रण के बाद कुछ समय से नागरिकों में कुत्तों का भय कम हुआ था।  आज की घटना से एक बार फिर सुबह शाम शुद्ध हवा लेने निकलने वाले वरिष्ठ नागरिकों में आवारा कुत्तों का भय उत्पन्न होने लगा है।

संबंधित पोस्ट

29 व 30 दिसंबर 2021 को ऑनलाइन रोजगार मेला का आयोजन 

Aman Samachar

शातिर चैन स्नेचर को हिरासत में लेकर पुलिस ने उजागर किए तीन मामले

Aman Samachar

ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के सीईओ नेमिन वोरा की बजट-पूर्व प्रतिक्रिया , दूरदर्शी केंद्रीय बजट की उम्मीद

Aman Samachar

पत्रकार गीतेश शर्मा के निधन से प्रसिद्ध समाजसेवी ओम प्रकाश चौधरी आहत

Aman Samachar

चौबीस घंटे में देश में कोरोना के 43,733 नये मरीज मिले 

Aman Samachar

सुप्रिया लाइफसाइंस लिमिटेड ने संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान टाइगर सफारी को दिया 14 सीटर वाहन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!