Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एसबीआई कार्ड और रिलायंस रिटेल ने साथ मिलकर ‘रिलायंस एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने के एकल व्यवसाय का संचालन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड ने भारत के सबसे बड़े रिटेलर, रिलायंस रिटेल के साथ मिलकर कोब्रांडेड ‘रिलायंस एसबीआई कार्ड’ को लॉन्च किया है। यह लाइफस्टाइल पर केंद्रित अपनी तरह का अनोखा क्रेडिट कार्ड है, जो सामान्य से लेकर प्रीमियम तक, अलग-अलग तरह के खर्च की जरूरत वाले सभी श्रेणी के ग्राहकों को कुल मिलाकर खरीदारी का शानदार और बेहद फायदेमंद अनुभव प्रदान करता है। कार्डधारक रिलायंस रिटेल के बड़े और विविधता पूर्ण इकोसिस्टम में इस कार्ड से ट्रांजैक्शन करके रिवॉर्ड्स के साथ-साथ कई तरह के फायदे प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें फैशन और लाइफस्टाइल से लेकर किराना, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर फार्मा, फर्नीचर से लेकर आभूषण के साथ-साथ अन्य कई तरह की चीजें शामिल हैं। इसके अलावा, रिलायंस एसबीआई कार्ड के उपयोगकर्ता निरंतर आधार पर एसबीआई कार्ड द्वारा बेहद समझदारी से दिए जाने वाले ऑफर का भी आनंद ले सकते हैं।

      उद्योग जगत के दो दिग्गज संस्थानों के बीच परस्पर तालमेल पर आधारित इस गठबंधन का उद्देश्य बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंच के साथ एसबीआई कार्ड के व्यापक नेटवर्क, तथा रिलायंस रिटेल के बेमिसाल रिटेल प्रस्ताव का लाभ उठाना है, ताकि ग्राहकों को एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स की एक श्रृंखला की पेशकश की जा सके, जिसमें विशेष स्वागत उपहार से लेकर यात्रा एवं मनोरंजन पर मिलने वाले विशेष फायदे शामिल हैं। इसके अलावा, खर्च के आधार पर माइलस्टोन हासिल करने पर भी रिन्यूअल फीस माफ करने जैसे रिवॉर्ड्स की पेशकश की जाएगी, साथ ही रिलायंस रिटेल नेटवर्क में ट्रांजैक्शन करने के लिए ग्राहकों को रिलायंस रिटेल वाउचर दिया जाएगा। भारतीय बाजार में क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स के लिए एक नया बेंचमार्क बनाने और ग्राहकों के अनुभव के मायने को बदलने के उद्देश्य से यह साझेदारी की गई है।

     इस को-ब्रांडेड कार्ड को दो वेरिएंट- यानी रिलायंस एसबीआई कार्ड और रिलायंस एसबीआई कार्ड प्राइम में लॉन्च किया गया है, और इनमें से प्रत्येक कार्ड को ग्राहकों की विशेष जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें अलग-अलग तरह के रिवॉर्ड्स और लाइफस्टाइल संबंधी उपहार की पेशकश करने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है। इस मौके पर रिलायंस रिटेल लिमिटेड के डायरेक्टर, श्री वी. सुब्रमण्यम ने कहा, “रिलायंस रिटेल में, हम अपने ग्राहकों के लिए खरीदारी अनुभव को हर दिन और अधिक सुखद बनाने और उन्हें संतुष्ट करने के लिए हमेशा नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं। हमने एसबीआई कार्ड के साथ मिलकर को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड जारी किया है, जो हमारे इस संकल्प की दिशा में उठाया गया एक और कदम है। कार्ड इंडस्ट्री की अग्रणी कंपनी, एसबीआई कार्ड के साथ साझेदारी करना हमारे लिए बेहद खुशी की बात है, और इस साझेदारी के तहत हमारे ऑनलाइन माध्यमों के साथ-साथ हमारे सभी स्टोर्स पर खरीदारी करने पर बड़े पैमाने के फायदे, विशेष छूट और रिवॉर्ड्स की पेशकश के लिए रिलायंस एसबीआई कार्ड जारी किया गया है। हमें यकीन है कि, हम एसबीआई

संबंधित पोस्ट

जिले में जलापूर्ति की समस्या सुलझाने के लिए टास्क फोर्स का गठन – जयंत पाटील 

Aman Samachar

भिवंडी तालुका के 34 गांवों में पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्यवाही करें – कपिल पाटिल

Aman Samachar

श्री हनुमान मंदिर में इंटर लॉकिंग, परिपथ और धर्मशाला का होगा निर्माण

Aman Samachar

 यूनानी डाॅक्टरों को न्याय दिलाने के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा – अबू आसिम आजमी

Aman Samachar

मुंगेरीलाल सम्मानित होकर लौटे,मुंगेर युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Aman Samachar

पत्रकारों की समस्याओं के समाधान पर दिया जाएगा तत्काल ध्यान –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!