Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए बॉब वर्ल्ड गोल्ड किया लॉन्च 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शामिल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने आज विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्गों के लिए डिज़ाइन किए गए बॉब वर्ल्ड मोबाइल बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर एक नए फीचर- बॉब वर्ल्ड गोल्ड के लॉन्चिंग की घोषणा की।

              अध्ययन में यह सामने आया है कि वरिष्ठ नागरिक डिजिटल बैंकिंग करने में रुचि रखते हैं और उनकी विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने वाली बैंकिंग को लेकर वे उत्सुक हैं। बॉब वर्ल्ड गोल्ड एक अनूठा डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म है जिसे विशेष रूप से इसी जनसांख्यिकीय को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है और यह अपने वरिष्ठ ग्राहकों को एक आसान, सहज और सुरक्षित मोबाइल बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है।

            बॉब वर्ल्ड गोल्ड में आसान नेविगेशन, बड़े फॉन्ट, पर्याप्त स्पेसिंग और बेहतर विशेषताओं के साथ स्पष्ट मेनू जैसे रेडी-टू-असिस्ट वॉयस आधारित सर्च सेवा मौजूद है। इसके अलावा, जहां बॉब वर्ल्ड 250 से अधिक सेवाएं प्रदान करता है, वही बॉब वर्ल्ड गोल्ड वरिष्ठ नागरिकों के लिए जरूरी और बार-बार उपयोग की जाने वाली सेवाओं और वरियतः लेनदेनों को इस तरह से प्राथमिकता से सामने लाता है कि वे होम स्क्रीन पर आसानी से उपलब्ध हों। इनमें जमाराशि का नवीकरण, बचत खातों की तुलना, सेवानिवृत्ति और भावी योजना संबंधी सेवाएं, स्वास्थ सेवाएं/ फार्मेसी सर्च आदि जैसी सेवाएं शामिल हैं।

 बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री संजीव चड्ढा ने कहा, “हमारे वरिष्ठ ग्राहकों की जरूरतें कुछ अलग तरह की होती हैं और उसके लिए अलग दृष्टिकोण की जरूरत है। बॉब वर्ल्ड गोल्ड के पीछे का विचार इस डेमोग्राफिक के लेंस से हर चीज को देखना और डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म से उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं, अपेक्षाओं को समझना था। इसका अंतिम उद्देश्य हमारे ग्राहकों के लिए एक ज्यादा सरल, ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा पर्सनल और वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल बैंकिंग अनुभव देना और यह सुनिश्चित करना है कि वे बैंकिंग सेवाओं को डिजिटली अपने लिए अनुकूल तरीके से एक्सेस करने में सक्षम हैं।”

            बॉब वर्ल्ड गोल्ड की विशेषताएं:सरल और आसान यूजर इंटरफेस: इसके डैशबोर्ड पर दाएं और ईजी-टू-नेविगेट स्क्रीन और रेडी-टू-असिस्ट वॉयस-आधारित सर्च सेवा द्वारा समर्थित न्यूनतम डिजाइन और सिंपल इन्फोग्राफिक्स है। कस्टमाइजेशन:बॉब वर्ल्ड गोल्ड को प्रासंगिक और पसंदीदा मेनू विकल्पों के साथ वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों की प्राथमिकताओं को समझने के लिए कस्टमाइज किया गया है।

·           प्रिफरेंशियल रिसर्च बेस्ड सर्विस: बॉब वर्ल्ड गोल्ड को विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष और उससे अधिक) के लिए कस्टमाइज किया गया है। इसमें बड़े आइकन और फॉन्ट, बेहतर कॉन्ट्रास्ट कलर्स के साथ एक पुनर्संरचित डैशबोर्ड उपलब्ध है। इसमें हेल्प टेक्स्ट, टूलटिप्स और नेविगेशन पर विशेष ध्यान दिया गया है।

         इस ग्राहक सेगमेंट की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने के लिए, लॉगिन डैशबोर्ड और स्टेटमेंट्स/ सर्टिफिकेट्स, कनेक्ट टू ब्रांच जैसी सेवाओं के साथ ही फार्मेसी, डायग्नोस्टिक ऑफ़र्स और हेल्थ पैकेज जैसी अतिरिक्त सुविधाओं पर अधिक जोर दिया गया है, जो इस लक्षित ग्राहक समूह र्स को उपलब्ध करायी जाएंगी।

         भारत में 2021 में लगभग 138 मिलियन वरिष्ठ नागरिक हैं, जिनके 2031 तक बढ़कर 192 मिलियन हो जाने का अनुमान है। यह खासकर महामारी के बाद के दौर में डिजिटल सेवाओं के इस्तेमाल के लिए यह एक प्रमुख ग्राहक सेगमेंट है, जिसके लिए एक खास दृष्टिकोण की जरूरत है। बॉब वर्ल्ड गोल्ड फीचर एंड्रॉइड और आईओएस दोनों पर उपलब्ध है।


    

संबंधित पोस्ट

 विश्व योग दिवस पर शिवशांती प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित किया संस्कार योग शिविर

Aman Samachar

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोकनिर्माण मंत्री रवीन्द्र चव्हाण नें की भाजपा पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक

Aman Samachar

मेडिका, कोलकाता और यूनिसेफ ने मिलकर कामकाज़ी माताओं को सशक्त बनाने के लिए किया सहयोग

Aman Samachar

दिवाली स्नेह सम्मेलन में आँखों का चलता फिरता दवाखाना शुरू करने की घोषणा

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के सहयोग से फॉर्म 15जी एवं एच जमा करना सरल किया

Aman Samachar

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल योजना जल्द पूरा की जाए – जिलाधिकारी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!