Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबरब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना नियमों का उलंघन करने वालों से मनपा ने वसूले 3 करोड़ रूपये से अधिक दंड

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लागू नियमों का उलंघन करने वाले 65937 नागरिकों व प्रतिष्ठानों से मनपा ने अब तक 3 करोड़ रूपये दंड वसूल किया है।  इसमें दक्षता पथक ने एक माह में 21 लाख रूपये दंड वसूल किया है।  मनपा की ओर से कोरोना नियमों का पालन करने के आवाहन के बावजूद नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ मनपा दंडात्मक कार्रवाई कर रही है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए नागरिकों से आवाहन करने साथ ही नियमों का उलंघन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू किया है।  मनपा के विभाग कार्यालय स्तर पर कार्यरत दक्षता पथक की तरह प्रत्येक पथक में 5 कर्मचारियों को शामिल किया गया है। ३१ विशेष पथक की ओर से कोरोना नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। मनपा आयुक्त अभिजीत बागर के आदेश पर शुरू कार्रवाई में 5 जून से 4 जुलाई 2021 के दौरान एक माह में 4312 नागरिकों व प्रतिष्ठानों से 21 लाख 30 हजार , 550 रूपये दंड वसूल किया गया है।  कोविड प्रतिबंधक नियमों का उलंघन रोकने के लिए दक्षता पथक में माध्यम से मनपा प्रयास कर रही है। नियम का उलंघन करने वाले 65937 नागरिकों व प्रतिष्ठानों के खिला कार्रवाई कर अब तक 3 करोड़ , 2 लाख 80 हजार 650 रुपये मनपा ने दंड वसूल किया है। कोरोना नियमों का पालन कर नागरिकों व प्रतिष्ठानों से कोरोना संक्रमण रोकने में सहयोग कर आवाहन करते हुए मनपा अयुक्त्बांगर ने कहा है कि दंडात्मक कार्रवाई का समय न आने दिया जाए।

संबंधित पोस्ट

गोदाम का ताला तोड़कर 5 लाख रूपये का स्टील स्क्रेप चोरी

Aman Samachar

टीकाकरण के साथ आरटीपीसीआर व एंटीजन टेस्ट बढ़ाने का आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

रेंटोकिल पीसीआई ने एक्सपर्टो एंटी-मॉस्किटो रैकेट किया लॉन्च 

Aman Samachar

सांता ने वंचित बच्चों को हाथ की स्वच्छता के बारे में शिक्षित करने के लिए वॉकहार्ट अस्पताल का किया दौरा 

Aman Samachar

झारखंड की पहली हिंदी टीवी सीरियल कहानी किस्मत की यूट्यूब पर मुफ़्त देखें

Aman Samachar

 दयानंद चोरघे ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में किया प्रवेश

Aman Samachar
error: Content is protected !!