Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

श्री संदीप कुमार गुप्ता चेयरमैन-महानगर गैस लिमिटेड के रूप में नियुक्त

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] महानगर गैस लिमिटेड का श्री संदीप कुमार गुप्ता को ३१ अक्टूबर २०२३ से प्रभावी तौर पर बोर्ड के  निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है और उन्हें चेयरमैन भी चुना गया है ।

       श्री संदीप कुमार गुप्ता गेल (इंडिया) लिमिटेड के  अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं, जो कि नैचुरल गैस की ट्रेडिंग, ट्रांसमिशन, एलपीजी उत्पादन और ट्रांसमिशन, एलएनजी रि-गैसिफिकेशन, पेट्रोकेमिकल्स, सिटी गैस, ई एंड पी इत्यादि की वैल्यू चेन में विविधतापूर्ण हित रखने वाली भारत की अग्रणी नैचुरल गैस कंपनी है। श्री गुप्ता गेल गैस लिमिटेड, ब्रह्मपुत्र क्रैकर और पॉलिमर लिमिटेड के चेयरमैन हैं तथा पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। वे केंद्र सरकार के सार्वजनिक उद्यमों का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष प्रोफेशनल संस्थान स्टैंडिंग कॉन्फरेंस ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेस (स्कोप) के चेयरमैन भी हैं. अक्टूबर २०२२ में गेल से जुड़ने से पूर्व, श्री गुप्ता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डायरेक्टर (फायनांस) के पद पर थे.

     श्री गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के फेलो मेंबर हैं और उन्हें आईसीएआई द्वारा जनवरी २०२१ में “सीए सीएफओ-लार्ज कॉर्पोरेट-मैन्युफैक्चरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कैटेगरी” जैसा प्रतिष्ठित सम्मान मिला है, मई २०२२ में उन्हें StartupLanes.com द्वारा भारत के शीर्ष ३० सीएफओ में शामिल किया गया और इंडिया टुडे द्वारा बेस्ट सीईओ-ऑयल एंड गैस सेक्टर २०२२-२३ आंका गया. उनके पास ऑयल एंड गैस इंडस्ट्री में ३५ वर्ष से अधिक का अनुभव है।

 महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) के बारे में:

महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) भारत में विशालतम शहरी गैस वितरण (सीजीडी) कंपनियों में एक है और गेल (इंडिया) लि. इसकी प्रमोटर है. एमजीएल के पास मुंबई में नैचुरल गैस की आपूर्ति करने का २८ वर्षों से अधिक का अनुभव है और वर्तमान में यह मुंबई तथा आसपास के क्षेत्रों तथा महाराष्ट्र के रायगड जिले में कॉम्प्रेस्ड नैचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की एकमात्र अधिकृत वितरक है. एमजीएल का ध्येय है सुरक्षित, सक्षम और विश्वसनीय एनर्जी प्रदान करनेवाली एक उपभोक्ता और पर्यावरण  हितैषी गैस कंपनी बनना, पसंदीदा नियोक्ता बनना जो अपने सभी हितधारकों के लिए मूल्य निर्मित कर सके. एमजीएल एक आईएसओ ९००१:२०१५, आईएसओ १४००१:२०१५ और आईएसओ ४५००१:२०१८ प्रमाणित संस्थान है.

        आज, एमजीएल तकरीबन २२ लाख घरों और ४५०० से अधिक छोटे कमर्शियल और इंडस्ट्रियल संस्थापनों तक पहुंची है. एमजीएल ९.५  लाख से अधिक वाहनों को सीएनजी की आपूर्ति भी करती है जिसमें मुंबई, ठाणे, मिरा-भाईंदर, नवी मुंबई और अन्य क्षेत्रों में ३.५ लाख से अधिक रिक्शा और ६०,००० से अधिक टैक्सियॉं तथा ४.५ लाख से अधिक कारें शामिल हैं. एमजीएल २४०० बेस्ट/टीएमटी/एमएसआरटीसी/एनएमएमटी बसों को भी सीएनजी की आपूर्ति करती है, ३०००० से अधिक एलसीवी/टेम्पो/ ट्रक्स/ प्रायवेट बसें इसके स्टील, एमडीपीई पाइपलाइन सिस्टम तथा ३१९ से अधिक सीएनजी फिलिंग स्टेशन्स  के १९५० डिस्पेंसिंग पॉइंट्‌स के माध्यम से आपूर्ति की जा रही हैं. हमारे यहां www.mahanagargas.com पर विजिट करें.

संबंधित पोस्ट

कोरोना काल में सेवा देने वाले डाक्टरों व आरोग्य कर्मियों की 3 माह का वेतन न मिलने पर आरोग्य अधिकारी पर बरसे महापौर

Aman Samachar

इको-फ्रेंडली गणेश मूर्तियां बनाने का महाराष्ट्र का ‘गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’

Aman Samachar

हम सब मिलकर भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनायें – रविन्द्र चव्हाण

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन को ऐतिहासिक स्थल के रूप में पुनार्विक्सित करने की मंजूरी – विनय सहस्रबुद्धे 

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर स्वच्छता अभियान एवं जागरूकता रैली

Aman Samachar

जमीन विवाद में हत्या पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता व जमीन का पट्टा देने की बसपा ने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!