Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

क्लीन एंड नीट मुंब्रा कौसा अभियान की मरजिया पठान ने की शुरुआत 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा कौसा शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता मरजिया पठान ने क्लीन एंड नीट मुंब्रा कौसा अभियान शुरू किया है। इसी के तहत उन्होंने बाजारों ,नाके नुकड में कचरा पेटी रखवाए हैं। पूर्व नगर सेवक अशरफ शानू पठान की बेटी मरजिया स्वच्छता को लेकर हमेशा सक्रीय रहती हैं।
      मरजिया पठान ने कहा कि यह हमारा शहर है। इसकी देखभाल करना और इसे साफ-सुथरा रखना हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए। साथ ही लोगों को यहां कूड़ा फेंकने में आसानी हो और सड़कें व नालियां साफ-सुथरी रहें, इसलिए हमने पहले राउंड में यहां 130  कचरा पेटी मंगाया है। जिसे जगह जगह रखवाया गया है और भी कचरा पेटी मंगाई गयी हैं। हमने इन पेटियों पर एक सूचना भी लिखा है कि कचरा यहां फेंकें। मरजिया ने कहा कि आम जनता से बात करने और शिकायत करने की बजाय आगे बढ़कर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। कचरा पेटी रखने की वजह से लोग कचरा उसमें ही डालेंगे जिससे कचरा साफ करने वाले सफाई कर्मचारियों को आसानी होगी। हमारे रास्ते नाले स्वच्छ रहेंगे और हम बीमारियों से भी बचेंगे।  मरजिया पठान कहा जिसे भी अपने मोहल्ले में इस तरह की कचरा पेटी रखने के लिए चाहिए थे। वह पूर्व नगर सेवक अशरफ शानू पठान के कार्यालय पर अपना नाम लिखवा दें उन्हें हम कचरा पेटी उपलब्ध करा देंगे।  उन्होंने नागरिकों से भी इस सफाई अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

 डालमिया भारत फाउंडेशन ग्रामीण युवा एवं सामाजिक परिवर्तन की नेतृत्वकारी भूमिका में 

Aman Samachar

SBI कार्ड ने ट्रैवेल के शौकीन लोगों के लिए ‘SBI कार्ड MILES’ लॉन्च किया

Aman Samachar

बैंकिंग के डिजिटलिकरण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ आज़ादी के 75 साल पूरे होने का मनाया जश्न 

Aman Samachar

ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए भिवंडी में नो हार्न सप्ताह

Aman Samachar

कांग्रेसी विचारधारा स्वीकार कर देश में सामाजिक भाईचारा बढ़ाने की सीख शरद पवार ने दिया – डा. जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

कोगोपोर्ट ने ऋषिकेश कुलकर्णी को भारत के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में किया पदोन्नत

Aman Samachar
error: Content is protected !!