Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी पंचायत समिति सभापति पद पर शिवसेना के प्रकाश भोईर निर्विरोध

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी पंचायत समिति सभापति पद पर आतकोली पंचायत समिति गट के शिवसेना सदस्य प्रकाश भोईर ने आज निर्विरोध विजय हासिल की है। भिवंडी पंचायत समिति में पिछले डेढ़ वर्षों से सभापति व उपसभापति पद प्रत्येक सदस्यों को वितरण किया जा रहा है। जिसके अनुसार इस पद पर शिवसेना को तीन महिना और भाजपा को तीन महिना का अदला बदली किया जाता है।

              वर्तमान सभापति अविता भोईर द्वारा राजीनामा देने के बाद सभापति पद के लिए पीठासीन अधिकारी भिवंडी अप्पर तहसीलदार किशोर मराठे के अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में सभापति पद के लिए पालकमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार जिला प्रमुख प्रकाश पाटिल के मार्गदर्शन में आतकोली गट के शिवसेना सदस्य प्रकाश भोईर का एकमेव उम्मीदवार अर्ज प्राप्त हुआ। जिसके कारण उनकी निर्विरोध विजय की घोषणा पीठासीन अधिकारी किशोर मराठे ने की। इस अवसर पर अप्पर तहसीलदार किशोर मराठे सहित भिवंडी ग्रामीण विधानसभा के विधायक शांताराम मोरे, पंडित पाटिल, शिवसेना गट नेता रवि पाटिल, पंचायत समिति सदस्य व समर्थकों ने नवनिर्वाचित सभापति प्रकाश भोईर को पुष्पगुच्छ देकर शुभेच्छा दी है।

संबंधित पोस्ट

ऑर्किड – 22 वें वर्ल्ड एडुकेशन सम्मिट में इंटरनेशनल स्कूल को एसटीईएएम शिक्षा में उत्कृष्ट मान्यता 

Aman Samachar

आशीर्वाद स्कूल के छात्रों को जिजाऊ संस्था द्वारा दी गई चार हजार कापियां

Aman Samachar

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का कमर्शियल टेलीपोर्ट हब बहुत जल्द करेगा सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइड

Aman Samachar

एफएडीए का “ऑटो समिट 2023 – फिट ऐंड फ्यूचर रेडी” का 12वां संस्करण संपन्न

Aman Samachar

वाईसीएमओयू अध्ययन केंद्र में एम .ए. के छात्रों के लिए नेट, सेट और पीएचडी मार्गदर्शन 

Aman Samachar

एका ई9, देश की पहली ‘मेड-इन-इंडिया’ 9-मीटर शुद्ध इलेक्ट्रिक, जीरो-एमिशन बस का गडकरी ने लिया जायज़ा

Aman Samachar
error: Content is protected !!