Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे होगा आन लाईन पंजीकरण – मनपा आयुक्त 

ठाणे [ युनिस खान ]  18 से 44 आयुवर्ग के नागरिकों का टीकाकरण पूरी तरह आन लाईन पंजीकरण के माध्यम से ही होगा।  इसके लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे पंजीकरण व बुकिंग की जायेगी जबकि 45 वर्ष से   अधिक आयु के लोगों के लिए  आन लाईन व आफ लाईन दोनों प्रकार से टीकाकरण किया जायेगा।  इस आशय की जानकारी देते हुए मनपा आयुक्त डा शर्मा ने स्पष्ट कर दिया है कि इसके आगे टोकन पद्धति नहीं रहेगी।

                     पिछले दिनों महापौर नरेश म्हस्के की अध्यक्षता में कोरोना के मुद्दे पर बैठक हुई थी। जिसमें मनपा आयुक्त डा शर्मा व सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में टीकाकरण को अधिक पारदर्शी व सुचारू बनाने पर चर्चा हुई थी। इसके बाद भी महापौर म्हस्के व मनपा आयुक्त डा शर्मा के पास कुछ शिकायतें आई जिसे देखते हुए उन्होंने इस आशय का निर्णय   लिया  है। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को सुबह 10 से 1 बजे व दोपहर 2 से 5 बजे दो सत्र में टीकाकरण के  लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे पंजीकरण कराया जा सकता है। वहीँ 45 आयु वर्ग से ऊपर के लोगों को आन लाईन व आफ लाईन दोनों तरह से टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।  इन सभी केन्द्रों की सूची प्रतिदिन मनपा की ओर से जारी की जायेगी . 45 वर्ष आयुवर्ग क लोगों के लिए प्रतिदिन शाम साढ़े पांच बजे आन लाईन पंजीकरण किया जाएगा। आफ लाईन पद्धति से टीकाकरण करने वाले केन्द्रों पर टोकन पद्धति बंद करने का आदेश मनपा आयुक्त डा शर्मा ने संबंधित अधिकारीयों को दिया है।

संबंधित पोस्ट

उपमुख्यमंत्री के ठाणे में एसआईआर की गड़बड़ी, 24 लाख वोटर्स के नाम गायब

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा चालकों को डेढ़ हजार की आर्थिक सहायता के लिए निशुल्क मार्गदर्शन शिबिर

Aman Samachar

राकांपा ने मूक मोर्चा निकालकर मनपा अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की 

Aman Samachar

कृषि सहित विविध विकास योजनाओं के लिए बैंक ऋण समय पर उपलब्ध कराएं –  राजेश नार्वेकर

Aman Samachar

मुंब्रा बायपास मार्ग का शिक्षा महर्षि ए आर कालसेकर नामकरण करने की मनपा से मांग 

Aman Samachar

हैदराबाद में 5 फरवरी 2022 को 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी का अनावरण करेंगे प्रधानमंत्री

Aman Samachar
error: Content is protected !!