Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अतिधोखादायक ओमशिव जगदंबा अपार्टमेंट के रहिवासियों की जान खतरे में

परहित चेरिटेबल सामाजिक संस्था ने उठाई आवाज
यूएमसी के जवाबदार अधिकारियों पर पुलिस में केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग
कल्याण [ अमन न्यूज नेटवर्क ] धोखादायक (जर्जर) हो चुकी ओमशिव जगदंबा अपार्टमेंट के रहिवासियों की जान खतरे में है। रहिवासियों की जान बचाने के लिए परहित चेरिटेबल सामाजिक संस्था ने आवाज उठाई है। संस्था के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता ने शासन-प्रशासन को पत्र लिखकर इमारत खाली कराने की मांग की है।
           बतादें कि इस इमारत का स्ट्रक्चर आडिट हो चुका है जिसमें ओमशिव जगदंबा अपार्टमेंट को अत्यंत धोखादायक घोषित किया जा चुका है। जर्जर घोषित होने के बाद भी उक्त इमारत को मनपा के जिम्मेदार अधिकारी खाली नहीं करा पा रहे हैं जिससे रहिवासियों की जान को खतरा बना हुआ है। परहित चेरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने गृह एवं नगरविकास विभाग के मुख्य सचिव सहित कोंकण विभागीय आयुक्त तथा ठाणे जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि गुरुद्वारा के पास सी-ब्लॉक उल्हासनगर 1 स्थित ओमशिव जगदंबा अपार्टमेंट के स्ट्रक्चलर ऑडिट में आर्किटेक्ट नितिन नंदवानी द्वारा उक्त इमारत को अति धोखादायक (जर्जर) बताया गया है।
              उल्हासनगर मनपा द्वारा इसे अति जर्जर घोषित किया जा चुका है। साथ ही कई बार नोटिस भी दी गई है लेकिन राजनीतिक दखल के चलते मनपा प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बताया जाता है कि इमारत की खतरनाक स्थिति को देखते हुए उक्त इमारत से कई परिवार घर खाली कर दूसरी जगह शिप्ट हुआ है। कुछ परिवार रह रहे हैं जिनमें अधिकतर किरायेदार बताए जा रहे हैं जिनकी जान जोखिम में है। बतादें कि उल्हासनगर में इमारत गिरने की कई बड़े हादसे हो चुके हैं और अब तक सैकड़ो लोगों की जान भी जा चुकी है। इतना कुछ होने के बाद और उक्त इमारत की भयावह परिस्थिति को देखते हुए समय रहते यदि खाली नहीं कराया गया तो कभी भी कोई हादसा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर परहित चेरिटेबल संस्था के अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने इस मामले में मनपा के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है ताकि किसी के जान को खतरा ना हो।

संबंधित पोस्ट

वॉकहार्ट अस्पताल मुंबई सेंट्रल ने ब्रेस्ट क्लिनिक किया लॉन्च, एक छत के नीचे सभी सेवाएं

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म मलाल का दमदार फर्स्ट लुक हुआ जारी

Aman Samachar

पीएनबी के कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा लेकर सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की

Aman Samachar

बैंकिंग के डिजिटलिकरण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ आज़ादी के 75 साल पूरे होने का मनाया जश्न 

Aman Samachar

राबोडी इमारत दुर्घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेकर मनपा उचित पुनर्वास करे – संजय केलकर 

Aman Samachar

स्कूल खुलने के पहले दिन शिक्षा मंत्री ने मनपा स्कूलों के विद्यार्थियों का किया स्वागत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!