Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे में वायु प्रदूषण नियमावली का पालन न करने वालों के खिलाफ होगी दंडात्मक कार्रवाई 

ठाणे  [ इमरान खान ] ठाणे शहर में बढ़ते निर्माण और वाहनों की संख्या के कारण वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है।  इसे नियंत्रित करने के लिए मनपा ने नियमावली तैयार की है। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाने वाली है।

     स्वच्छ वायु कार्य योजना के कार्यान्वयन के संबंध में हाल ही में ठाणे मनपा स्तर पर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी।  इस बैठक में अपर आयुक्त (2) संजय हेरवड़े ने नियमों के अनुपालन के निर्देश दिए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि अधोसंरचना सुविधाओं के विभिन्न कार्यों को करते समय धूल प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपाय न करने पर 5000 से 25000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जायेगा।

        बैठक में ठाणे शहर के विकासकर्ताओं, आरएमसी प्लांट के चालकों, सड़क निर्माण ठेकेदारों, मेट्रो रेलवे के प्रतिनिधियों आदि ने भाग लिया। मनपा की मुख्य पर्यावरण अधिकारी मनीषा प्रधान ने उपस्थित लोगों को ठाणे में वायु प्रदूषण के बारे में जानकारी दी।  उपायुक्त अनघा कदम ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण उपायों की निगरानी के लिए प्रदूषण नियंत्रण विभाग की एक सतर्कता टीम का गठन किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

फ्यूचर जेनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने बच्चों के बीच 3000 से अधिक साक्षरता किट्स किया वितरित

Aman Samachar

ठाणे में राम जन्मभूमि आन्दोलन के जनक रहे भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

ठाणे शहर को जल्द मिलेगा 100 एमएलडी अतिरिक्त पानी – महापौर

Aman Samachar

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की सदस्य त्रिशा सिंह को जन्मदिन पर प्रशंसकों ने दी शुभकामनायें

Aman Samachar

येऊर में पुलिस अधिकारीयों की उपस्थिति में हुआ वृक्षारोपण

Aman Samachar

मुंब्रा की मार्केट की खाली पड़ी उपरी मंजिल में डायलिसिस सेंटर शुरू करने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!