Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

सुशील गुप्ता निर्देशित वेब फ़िल्म द किलर की शूटिंग हुई पूरी, बहुत जल्द होगी रिलीज

मुंबई ,  फ़िल्म लेखक व निर्देशक सुशील कुमार गुप्ता वेब फ़िल्म द किलर की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं।जबकि,आगामी माह में रिलीज होने की संभावना भी है। फ़िल्म की शूटिंग मुम्बई में की गई हैं जिसमें सभी कलाकार मुम्बई के ही हैं। जो टीवी,थिएटर और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े हुए अभिनेता अभिनेत्री हैं। जैसा कि जानकारी मिली कि कहानी की पृष्ठभूमि मर्डर मिस्ट्री पर आधारित हैं।ऐसे में दर्शकों को पूर्ण मनोरंजन का आनंद मिलेगा।
             फ़िल्म के लेखक व निर्देशक सुशील कुमार गुप्ता का कहना हैं कि उन्होंने फिल्म को बनाने में हर प्रकार से मेहनत की हैं और अन्य सभी कलकारों व पूरी टीम ने बेहतर किया हैं। ऐसे में दर्शकों से पूरी उम्मीद हैं कि यह फ़िल्म उनका भरपूर मनोरंजन करेगी।फ़िल्म का निर्माण भाभ्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया हैं। जिसके निर्माता उषा ओमप्रकाश गुप्ता व भाव्या गुप्ता हैं जबकि,सह निर्माता ज्योति पटेल व राधेश्याम गौड़ हैं। इस फ़िल्म के डीओपी अली,एसोसिएट डायरेक्टर इंद्रजीत चौधरी व अंकित कुमार तिवारी,संगीतकार अनुज तिवारी,कोरियोग्राफर संजय सुमन,फाइट मास्टर श्रवण कुमार,मेक अप मैन एंड लाइट मैन रोहित और कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अनवर हैं। इस फ़िल्म के कलकारों में टीवी कलाकार,थिएटर व भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने अभिनय किया हैं। जिनमें सुशील कुमार गुप्ता, अनुज तिवारी, चेतना सिंह, अंकित कुमार तिवारी, उस्मान खान, नीतू शर्मा, नीलम पांडेय, प्रकाश तिवारी, श्रवण कुमार, जय निगम, समीर खान, रिया, कुणाल, राजन, जय सिंह आदि शामिल हैं।

संबंधित पोस्ट

मास्क न लगाने वाले 1900 लोगों से मनपा ने वसूला 9 लाख 50 रूपये दंड ,  मास्क नहीं लगाया तो देना पड सकता है 500 रूपये दंड 

Aman Samachar

ठाणे व पालघर जिले के लोक न्यायालय में10 हजार 658 मामलों का समझौता आधार पर निपटारा 

Aman Samachar

येउर के जंगल इलाके में ज़मीन की बंदरबांट के लिए दीवार बनाई गई – डॉ. जितेंद्र आव्हाड 

Aman Samachar

 प्रैक्टिकली ने रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण वैश्विक निवेश हासिल किया

Aman Samachar

दो दिन में शहर के 29 हजार 352 नागरिकों का टीकाकरण – महापौर

Aman Samachar

सोरगांव मातोश्री वृद्धाश्रम: स्वास्थ्य प्रणाली ट्रेसिंग में एक और मरीज पॉजिटिव 

Aman Samachar
error: Content is protected !!