Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

न्यूगो ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये एक विशेष  हेल्‍पलाइन नंबर शुरू किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में एक-शहर से दूसरे शहर के लिये बसों का परिचालन करने वाली प्रमुख कंपनी, न्यूगो (NueGo) ने विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिये एक हेल्‍पलाइन नंबर लॉन्च किया है। ब्राण्‍ड की यह पहल महिलाओं के लिए बस यात्रा को ज्यादा सुरक्षित और आरामदेह बनाने वाले अन्य उपायों में से एक है। ये प्रयास भारतीय ट्रैवल सेक्‍टर में समावेशन और ग्राहक-केन्द्रीयता के प्रति न्यूगो की वचनबद्धता का प्रमाण है।

        ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ एवं एमडी, श्री देवेन्‍द्र चावला ने कहा, न्यूगो में हम हर यात्री और खासकर महिलाओं को यात्रा का सुखद अनुभव देने के लिये समर्पित हैं। हमारा मानना है कि सफ़र में महिला यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा का अनुभव देना सभी व्‍यवसाय के लिये जरूरी होना चाहिये। हमें आशा है कि यात्रा में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को सभी उद्योग अपनी कार्यपद्धति का हिस्सा बनायेंगे। महिला यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, आरामदेय और सुलभ बनाने के लिये न्यूगो द्वारा उठाये गए कदमों में नि‍म्‍नलिखित शामिल हैं:

  1. महिला हेल्‍पलाइन : यात्रा के पहले, दौरान और बाद में महिला यात्रियों की सहायता के लिये न्यूगो ने एक विशेष हेल्‍पलाइन नंबर 1800 267 3366 लॉन्‍च किया है। यह हेल्‍पलाइन 24/7 चालू रहती है। इसका लक्ष्‍य महिलाओं को यात्रा-सम्‍बंधी किसी भी समस्‍या के लिये तुरंत सहायता प्रदान करना है।
  2. सुर‍क्षा के लिये उन्‍नत फीचर्स : न्यूगो की बसों में सीसीटीवी चौकसी, जीपीएस लाइव ट्रैकिंग, ड्राइवर ब्रेथ अनालाइजर टेस्‍ट्स, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्‍टम्‍स आदि जैसी व्यवस्थायें हैं। इसके अलावा, सुप्रशिक्षित स्‍टाफ यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं सुखद अनुभव सुनिश्चित करते हैं।
  3. महिलाओं के लिये खास छूट : न्यूगो ने महिलाओं के लिये वाऊ (WoW – वूमन ऑन व्‍हील्‍स) नाम से एक खास प्रोग्राम पेश किया है। इसके तहत, हर महिला यात्री सभी मार्गों पर टिकटों में 15% की छूट मिलती है। इस ऑफर को न्यूगो की वेबसाइट और ऐप और ओटीए चैनलों, जैसे कि रेडबस, पेटीएम और वाया पर रीडीम किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

फिल्म हर हर महादेव का विरोध करने के मामले में पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड गिरफ्तार

Aman Samachar

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र के लोग पत्र लिख रहे हैं प्रचार नहीं काम बोलता है 

Aman Samachar

जिले में जलापूर्ति की समस्या सुलझाने के लिए टास्क फोर्स का गठन – जयंत पाटील 

Aman Samachar

संजय सिंह बने मुंबई राकांपा हिन्दी भाषी विभाग के महासचिव

Aman Samachar

बगैर स्वैब लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बनाने वाले कोविड सेंटर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Aman Samachar

जिले के समग्र विकास के लिए राज्य और केंद्र प्रायोजित योजनाओं में तेजी लाएं  –  कपिल पाटिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!