Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

न्यूगो ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुये एक विशेष  हेल्‍पलाइन नंबर शुरू किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में एक-शहर से दूसरे शहर के लिये बसों का परिचालन करने वाली प्रमुख कंपनी, न्यूगो (NueGo) ने विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिये एक हेल्‍पलाइन नंबर लॉन्च किया है। ब्राण्‍ड की यह पहल महिलाओं के लिए बस यात्रा को ज्यादा सुरक्षित और आरामदेह बनाने वाले अन्य उपायों में से एक है। ये प्रयास भारतीय ट्रैवल सेक्‍टर में समावेशन और ग्राहक-केन्द्रीयता के प्रति न्यूगो की वचनबद्धता का प्रमाण है।

        ग्रीनसेल मोबिलिटी के सीईओ एवं एमडी, श्री देवेन्‍द्र चावला ने कहा, “न्यूगो में हम हर यात्री और खासकर महिलाओं को यात्रा का सुखद अनुभव देने के लिये समर्पित हैं। हमारा मानना है कि सफ़र में महिला यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा का अनुभव देना सभी व्‍यवसाय के लिये जरूरी होना चाहिये। हमें आशा है कि यात्रा में महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को सभी उद्योग अपनी कार्यपद्धति का हिस्सा बनायेंगे। महिला यात्रियों की यात्रा को सुरक्षित, आरामदेय और सुलभ बनाने के लिये न्यूगो द्वारा उठाये गए कदमों में नि‍म्‍नलिखित शामिल हैं:

  1. महिला हेल्‍पलाइन : यात्रा के पहले, दौरान और बाद में महिला यात्रियों की सहायता के लिये न्यूगो ने एक विशेष हेल्‍पलाइन नंबर 1800 267 3366 लॉन्‍च किया है। यह हेल्‍पलाइन 24/7 चालू रहती है। इसका लक्ष्‍य महिलाओं को यात्रा-सम्‍बंधी किसी भी समस्‍या के लिये तुरंत सहायता प्रदान करना है।
  2. सुर‍क्षा के लिये उन्‍नत फीचर्स : न्यूगो की बसों में सीसीटीवी चौकसी, जीपीएस लाइव ट्रैकिंग, ड्राइवर ब्रेथ अनालाइजर टेस्‍ट्स, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्‍टम्‍स आदि जैसी व्यवस्थायें हैं। इसके अलावा, सुप्रशिक्षित स्‍टाफ यात्रियों के लिए सुरक्षित एवं सुखद अनुभव सुनिश्चित करते हैं।
  3. महिलाओं के लिये खास छूट : न्यूगो ने महिलाओं के लिये वाऊ (WoW – वूमन ऑन व्‍हील्‍स) नाम से एक खास प्रोग्राम पेश किया है। इसके तहत, हर महिला यात्री सभी मार्गों पर टिकटों में 15% की छूट मिलती है। इस ऑफर को न्यूगो की वेबसाइट और ऐप और ओटीए चैनलों, जैसे कि रेडबस, पेटीएम और वाया पर रीडीम किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

उर्दू चैनल मुंबई की इंटर कालजेट अंताक्षरी स्पर्धा में रईस जूनियर कालेज को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

डंपिंग ग्राउंड की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए किराए पर दिवा से बाहर भूखंड की तलाश 

Aman Samachar

रेनो क्विड भारत की सबसे लोकप्रिय यूज्‍ड कार के रूप में उभरी

Aman Samachar

नवरात्रोत्सव के उपलक्ष्य में शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा माँ कुष्मांडा के हाथों किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

कार देखो ने शरद सक्सेना को यूज्‍ड कार बिजनेस का सीईओ बनाया 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “बॉब के संग त्योहार की उमंग”  त्यौहारी अभियान का किया शुभारंभ

Aman Samachar
error: Content is protected !!