Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता शुरू किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक), भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक ने बचत और चालू खातों के लिए बॉब परिवार खाता का शुभारंभ किया। ‘मेरा परिवार, मेरा बैंक’ सेगमेंट, जिसे बैंक के “बॉब के संग त्यौहार की उमंग” उत्सव अभियान के एक हिस्से के रूप में शुरू किया गया है, एक परिवार के सदस्यों से संबंधित सभी बैंक खातों को एक परिवार के तहत जोड़ता है। इसके तहत प्रत्येक खाता प्राथमिक खाताधारक द्वारा स्वतंत्र रूप से संचालित करने के साथ, तिमाही औसत शेष (क्यूएबी) का रखरखाव ग्रुप/परिवार स्तर पर दर्ज किया जाएगा,जिससे प्रत्येक खाते में क्यूएबी बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होगी।

       इसके अलावा, समग्र रूप से संवर्धित संबंधों के कारण यह परिवार के प्रत्येक सदस्य को उत्सव के समय कई प्रकार के लाभ का एक्सेस प्रदान करता है। बॉब परिवार सुविधा नए और मौजूदा दोनों ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। बॉब परिवार खाते  में न्यूनतम दो और अधिकतम छह सदस्य शामिल हो सकते हैं। बॉब परिवार बचत खाता सेगमेंट के लिए पात्र परिवार के सदस्यों में पति/पत्नी, माता-पिता, बच्चे, सास-ससुर, बहू और/या दामाद शामिल हो सकते हैं। बॉब परिवार चालू खाता सेगमेंट स्वामित्व, साझेदारी, एलएलपी और प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों, जो समूह कंपनियां या सहयोगी कंपनियां हैं, के लिए उपलब्ध है।

     बॉब परिवार बचत खाता और बॉब परिवार चालू खाता सेगमेंट दोनों ही तीन विभिन्न प्रकार के वैरिएंट – डायमंड, गोल्ड और सिल्वर के साथ आते हैं जिनमें पूल आधारित तिमाही औसत शेष (PQAB) की विभिन्न आवश्यकताएं (बचत खातों के लिए – डायमंड: 5 लाख रुपये और अधिक; गोल्ड: 2 लाख रुपये और अधिक; सिल्वर: 50,000 रुपये और अधिक; चालू खातों के लिए – डायमंड: 10 लाख रुपये और अधिक; गोल्ड: 5 लाख रुपये और अधिक; सिल्वर: 2 लाख और अधिक) और संबंधित लाभ शामिल हैं।

      इस मौके पर, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य महाप्रबंधक – खुदरा देयताएं और एनआरआई व्यवसाय, श्री रवींद्र सिंह नेगी ने कहा, “हमें खुशी है कि हम अपने बचत और चालू खाता धारकों के लिए बॉब परिवार खाते की पेशकश कर रहे हैं। एक ही परिवार या संबद्ध कंपनियों के अलग-अलग खातों को एक साथ जोड़ कर, हमारे ग्राहकों को बेहतर लाभ प्राप्त होंगे, जो आम तौर पर उच्च शेष राशि बनाए रखने वाले खातों में प्रदान किए जाते हैं। बॉब परिवार खाता सेगमेंट में, एक साथ रखे गए बैलेंस से परिवार के सभी व्यक्तिगत सदस्य लाभान्वित होंगे । यहां प्रत्येक खाते के लिए अलग-अलग तिमाही औसत शेष बनाए रखने की कोई आवश्यकता नहीं है, जिससे समग्र बैंकिंग अनुभव बेहतर होता है। 115 साल पुराने बैंक के रूप में, हम सौभाग्यशाली हैं कि परिवार की पीढ़ियाँ हमारे साथ बैंकिंग करती हैं और ‘मेरा परिवार, मेरा बैंक’ की अवधारणा बैंक ऑफ़ बड़ौदा के साथ उनके संबंधों को और मजबूत और प्रगाढ़ बनाएगी।

संबंधित पोस्ट

नूर खानदेश ट्रस्ट ने रईस हाई स्कूल में शिक्षकों को किया सम्मानित

Aman Samachar

कामगारों के न्याय के लिए कांग्रेस हमेशा मजबूती से खडी रहेगी – नाना पटोले

Aman Samachar

15 जून तक लाक डाउन बढ़ा , मरीज की कमी वाले क्षेत्रों प्रतिबंधों में ढील लेकिन ढिलाई नहीं

Aman Samachar

भिवंडी के किसान ने 30 करोड़ रूपये में हेलीकाप्टर खरीदकर , ढाई एकड़ खेत में बनाया हेलीपैड

Aman Samachar

जेनराली ने भारत में अपने P&C बीमा संयुक्त उद्यम के शेयरों में बडी हिस्सेदारी हासिल करने की प्रक्रिया की पूरी 

Aman Samachar

आवास नीति की व्यापक योजना कैबिनेट की बैठक में प्रस्तुत किया जाए – देवेन्द्र फडणवीस

Aman Samachar
error: Content is protected !!