Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मध्य रेल की 5वीं-6वीं रेल रेल लाईन का लोकार्पण शुक्रवार को प्रधानमंत्री के हाथो होगा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में कार्यक्रम
ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे और दिवा के बीच पांचवीं और छठी रेलवे लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 18 जनवरी को ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। ठाणे में आयोजित यह कार्यक्रम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे की उपस्थिति में उपनगरीय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया जायेगा।
       मध्य रेलवे पर ठाणे-दिवा 5वें और 6वें रेल मार्ग को चालू कर दिया गया है।  इसलिए इस रूट पर 36 और फेरे होने से का सफ़र सफर और अधिक गतिमान होगा। साथ ही भविष्य में एसी लोकल सेवा शुरू की जाएगी। फिलहाल लंबी दूरी की ट्रेनें भी ट्रैफिक जाम से बच रही हैं।  इस अहम मार्ग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 4 बजे ऑनलाइन करेंगे। ठाणे रेलवे स्टेशन पर एक सार्वजनिक लोकार्पण समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे शामिल होंगे।  इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल, भाजपा सांसद विनय सहस्रबुद्धे, विधायक संजय केलकर, विधायक निरंजन डावखरे समेत जिले के अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस आशय की जानकारी एमएलसी एड निरंजन डावखरे ने दी है।
आयोजन की तैयारियां जोरों पर शुरू हैं। रेल मंत्री कई साल बाद ठाणे रेलवे स्टेशन पर आ रहे हैं।  इसे लेकर रेल प्रशासन के साथ भाजपा कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। कार्यक्रम के लिए प्लेटफार्म नं.  1 के पास भव्य शामियाना बनाया जा रहा है।देश की पहली रेल का गवाह बना ठाणे रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक स्टेशन है। इसे विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने के प्रयास किये जाते रहे है। बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे के प्रयासों के बाद मोदी सरकार ने ठाणे रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण की अनुमति दी थी। उसके बाद रेलवे स्टेशन के पुराने भवन को गिराकर सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। अब रेल मंत्री के ठाणे दौरे के मौके पर ठाणे रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर अहम ऐलान होने की उम्मीद है।

संबंधित पोस्ट

मलेरिया जैसी महामारी वाली बीमारियों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क –  अभिजीत बांगर

Aman Samachar

बढ़ती बिजली चोरी और घाटे से शील-मुंब्रा-कलवा में हो सकती है लोड शेडिंग

Aman Samachar

ऑटो रिक्शा चालकों को डेढ़ हजार की आर्थिक सहायता के लिए निशुल्क मार्गदर्शन शिबिर

Aman Samachar

हीरानंदानी यंग फ़ुटबाल अकादमी के खिलाड़ी छः माह बाद फिर मैदान में

Aman Samachar

क्लस्टर योजना के लिए मनपा और महाप्रीत के बीच समझौते पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

फर्जी डाक्टरों पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तरीय समिति ने सूची प्रदर्शित करने का दिया निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!