Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर के विविध इलाके के 75600 घरों में जाकर करेगी जांच

भिवंडी [ एम हुसैन ] मनपा की ओर से शहर में 1  दिसंबर से 16 दिसंबर तक संयुक्त रूप से टीबी रोग एवं कुष्ठरोग जांच अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए सभी प्रमुख मस्जिदों के मौलाना एवं सेवाभावी संस्थाओं के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया था। जिसका शुभारंभ 1 दिसंबर को आईजीएम उपजिला अस्पताल में सुबह साढ़े 11 बजे महापौर  श्रीमती प्रतिभा पाटील करेंगी। जिसके लिए मनपा स्वास्थ्य सेवकों की टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 75600 घरों का दौरा करके 3.41 लाख नागरिकों से संपर्क करेगी। इसके लिए स्वास्थ्य सेवकों की 216 टीमें बनाई गई हैं और प्रत्येक टीम में स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों को शामिल किया गया है।
  मनपा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.आर. खरात ने जानकारी देते हुए बताया कि टीबी एवं कुष्ठ रोगियों की पहचान करने के लिए संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान के दौरान टीबी एवं कुष्ठ रोगियों को जागरूक करने के लिए जनजागृति अभियान चलाई जाएगी। इस दौरान डॉ. खरात ने मस्जिदों के मौलाना एवं सेवाभावी संस्थाओं के पदाधिकारियों को सविस्तार जानकारी दी ।टीबी रोग अधिकारी डॉ. बुशरा सैय्यद ने बताया कि इस अभियान के लिए मनपा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित स्वास्थ्य सेवकों की 216 टीमें बनाई गई हैं।
स्वास्थ्य सेवकों की यह टीमें 15 दिनों में शहर की आबादी का लगभग 30 प्रतिशत 75600 घरों का दौरा करके 3,41,077 नागरिकों से संपर्क करेंगी। जिसमें संदेहास्पद मरीजों का एक्सरे, थूक एवं कफ आदि की जांच करके पहचान किया जाएगा।जिसके बाद पाए गए मरीजों का निःशुल्क उपचार कराया जाएगा ।मनपा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. खरात ने इसके लिए शहर के नागरिकों से चिकित्साधिकारियों का सहयोग करने का अनुरोध किया है।

संबंधित पोस्ट

लीपापोती के लिए मनपा महासभा की कार्यवाही का ब्राडकास्ट नहीं – मनोज प्रधान 

Aman Samachar

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान में पालकमंत्री ने विंटेज कार की सवारी का लिया आनंद 

Aman Samachar

 राशन वितरण कार्यालय का विधायक ने किया औचक निरीक्षण 

Aman Samachar

 सबसे तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र, पिंपरी-चिंचवाड़ में कोहिनूर वर्ल्ड टावर्स का निर्माण

Aman Samachar

कोविड-19 में माता-पिता को खो चुके 19 बच्चों के शैक्षणिक खर्च के लिए आवेदन आमंत्रित

Aman Samachar

उगाही की योजना बना रहे दो लोग धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!