Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

535 लोगों के आँखों की जांच में मिले 135 मोतियाबिंद पीड़ितों का होगा निःशुल्क आपरेशन 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा शहर को मोतियाबिंद से मुक्त कराने का बीड़ा उठाते हुए सुल्ताना वेलफेयर ट्रस्ट और संघर्ष संस्था ने आँखों की जांच कराने और आपरेशन की निःशुल्क सुविधा शुरू किया है। जिसके तहत अभी तक 1500 से अधिक पीड़ितों का आपरेशन कराया जा चुका है। यह जानकारी शिविर का आयोजन करने वाली मर्जिया शानू पठान ने दी है।
         सरकारी अस्पतालों में आपरेशन मुफ्त में किए जाते हैं, इसके बावजूद लोग परहेज करते हैं। मर्जिया पठान ने पनवेल के शंकर नेत्र अस्पताल के सहयोग से शहर को मोतियाबिंद मुक्त करने का अभियान शुरू किया है। जिसमें सुल्ताना वेलफेयर ट्रस्ट, संघर्ष सेवाभावी संस्था के साथ अन्य संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। रविवार को अमृत नगर में 13 वां मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 535 लोगों की जांच होने के बाद 135 लोग मोतियाविन्द से पीड़ित मिले हैं जिन्हें आपरेशन के लिए अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू की गयी है।

संबंधित पोस्ट

नारायण नेत्रालय व एसर इंडिया ने कॉर्टिकल विजुअल इम्पेयरमेंट से पीड़ित बच्चों के लिये सॉफ्टवेयर थैरेपी बनाने के लिए की साझेदारी

Aman Samachar

हज यात्रियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र व हवाई सेवा को आसान बनाने की मांग 

Aman Samachar

कोरोना आर्थिक संकट से रहात देते हुए मनपा ने गणेशोत्सव मंडलों का मंडप किराया किया माफ़

Aman Samachar

भिवंडी में 7 दिन पूर्व हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने रिजर्व बैंक इनोवेशन हब के सहयोग से फॉर्म 15जी एवं एच जमा करना सरल किया

Aman Samachar

 न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने मुंबई में शुरू किया मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता अभियान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!