Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

सिडबी द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक की तरलता सुविधा के माध्यम से कम रेटिंग

 गैर रेटिंग वाली एनबीएफसी और एमएफआई तक पहुंचने के लिए ₹650 करोड़ का निवेश 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों  के प्रचार, वित्तपोषण और विकास में संलग्न  प्रमुख वित्तीय संस्थान, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी ) ने दो लघु वित्त बैंकों   एयू एसएफबी और जन एसएफबी को ₹650 करोड़ की वित्तीय सहायता मंजूर की है जिससे कि इन लघुवित्त बैंकों के माध्यम से छोटे आकार की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) / माइक्रो फाइनेंस संस्थानों (एमएफआई) तक पहुंचा जा सके  जो आगे  छोटे व्यवसायों और सूक्ष्म उद्यमियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं।

                 देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में अपेक्षाकृत छोटे एनबीएफसी और एमएफआई की भूमिका, जो आमतौर पर दूरस्थ भौगोलिक क्षेत्रों (ऋण की कमी वाले, पिछड़े और आकांक्षी जिलों सहित) में काम करती हैं, की भूमिका अच्छी तरह से स्थापित है। वे आम तौर पर अनौपचारिक एमएसएमई क्षेत्र के आंतरिक क्षेत्रों में स्थित ‘नेक्स्ट-डोर’ उपस्थिति के अद्वितीय लाभ और वर्षों से (बैंकों और बड़ी एनबीएफसी की तुलना में) ग्राहकों के बारे में संचित जानकारी के कारण विशेष रूप से ऋण व्यवसायों के लिए नए, छोटे खुदरा व्यापार, सूक्ष्म ऋण और अन्य छोटे घरेलू व्यवसाय, आदि को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाते हैं।          कोविड -19 महामारी ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों   के व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है जिससे इन छोटे व्यवसायों और सूक्ष्म उद्यमों की आय सृजन गतिविधियों  में मंदी आई है। इसने एनबीएफसी और एमएफआई की वसूली और तरलता की स्थिति पर और प्रतिकूल प्रभाव डाला है। छोटे एनबीएफसी/एमएफआई, विशेष रूप से, हमेशा पर्याप्त संस्थागत वित्त पोषण तक पहुंचने में चुनौतियों का सामना करते हैं और आम तौर पर अन्य बड़ी और अच्छी तरह से स्थापित गैर-बैंकिंग कंपनियों/एसएफबी से अपने फंड का समर्थन प्राप्त करते हैं।इस दोहरे मध्यस्थता उपाय के माध्यम से दी जा रही सहायता के बारे में बात करते हुए, श्री सिव सुब्रमणियन रमण, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, सिडबी ने कहा, “इस कदम से 40 से अधिक छोटे आकार के एनबीएफसी / एमएफआई संस्थाओं को जो अपने व्यवसाय के लिए संसाधन जुटाने में कठिनाई महसूस कर रही थी, उन्हें इससे लाभ मिलेगा।इन लघु वित्त बैंकों को ₹530 करोड़ की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। मौजूदा कोविड -19 महामारी की स्थिति के कारण एमएसएमई के सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सिडबी को स्वीकृत `16,000 करोड़ की विशेष तरलता सुविधा में से यह वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

संबंधित पोस्ट

ठाणे जिले के 30 अनाथ बच्चों को प्रधानमंत्री की ऑनलाइन उपस्थिति में साहित्य वितरित 

Aman Samachar

ठाणे की सुष्मिता देशमुख ने औरंगाबाद में आयोजित बेंचप्रेस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता

Aman Samachar

डीजी हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस आयुक्त , परमवीर सिंह का गृहरक्षक दल के डीजी पद पर तबादला

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आईबीएसआई ग्लोबल फिनटेक इनोवेशन अवार्ड, 2023 से सम्मानित

Aman Samachar

राज्य के विकास के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा समृद्धि महामार्ग  – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

लाउडस्पीकर के बारे में किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं- पुलिस आयुक्त 

Aman Samachar
error: Content is protected !!