Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आदिवासियों के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने भुखहड़ताल को मिला निलेश सांबरे का समर्थन 

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे के मूल आदिवासी किसानों की कृषि भूमि के बारे में जिलाधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर आज आदिवासी समाज के पीड़ितों ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष भूखहड़ताल किया। जिजाऊ संगठन के निलेश सांबरे ने अपना समर्थन दिया है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने कलेक्टर को आदेश दिया है कि पर एक रिपोर्ट 15 दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

     शासकीय रेस्ट हाउस के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुए भूखहड़ताल शुरु कर दिया।  जिजाऊ संगठन के अध्यक्ष नीलेश सांबरे ने इस आंदोलन का समर्थन किया है और सांबरे ने कहा है कि न्याय मिलने तक वह पीड़ित आदिवासियों के साथ खड़े रहेंगे। उनका कहना है कि ठाणे के पांचपखाडी के सर्वे नंबर 127 , 128 अ , ब , 129 / 1 मूल आदिवासी लोगों की जमीन है। उक्त जमीन को लेकर रेमंड कंपनी के विरोध कई बार आन्दोलन किया है। जिलाधिकारी से न्याय मांगने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गयी। जिसे लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

संबंधित पोस्ट

सूर्या भोजपुरी बना भोजपुरी दर्शकों का पसंदीदा चैनल,शीर्ष पाँच में शामिल

Aman Samachar

जिले में 15 से 25 नवंबर तक क्षय रोग अनुसंधान और जागरूकता अभियान –  डा गीता काकड़े

Aman Samachar

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के जन्मदिवस पर महिला कांग्रेस ने किया अभिनंदन

Aman Samachar

मकर संक्रांति के खिचडी कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं को कम्बल वितरित 

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी ने महाराष्ट्र की स्थानीय पसंद को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा मसालेदार लाल मिर्च का ठेचा

Aman Samachar

महाविकास आघाडी का धर्म पालन करना सिर्फ राकांपा की ही जिम्मेदारी नहीं – नजीब मुल्ला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!