Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उपवन तालाब के गंगाघाट पर काशी से आये पंडितों ने की गंगाआरती 

ठाणे [ युनिस खान ] बनारस के गंगाघाट की तर्ज पर उपवन तालाब के गंगाघाट पर उत्तर भारतीय हिंदू प्रतिष्ठान की ओर से गंगा आरती की गयी। काशी से आये आचार्य पं.मोहित उपाध्याय समेत सात पंडितों ने विधिवत गंगा आरती की जिसमें ठाणे के अनेक गणमान्य लोगों समेत बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया।
        उत्तर भारतीय नेता सिद्धार्थ संजय पांडेय के मार्गदर्शन में प्रत्येक रविवार शाम उपवन तालाब के गंगाघात कर गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। यह गंगा आरती अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाने लगी है। कार्यक्रम के संयोजक विजय मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक रविवार को विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोचार तथा वैदिक रीति रिवाज के साथ मां गंगा की आरती शुरू की गयी है। इस बार बनारस के गंगाघाट पर महाआरती करने वाले सात पंडितों ने गंगाआरती किया। इससे पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। कार्यक्रम सिद्धार्थ संजय पांडेय ,आशुतोष संजय पांडेय ,के पी मिश्रा ,दीप नारायण दुबे , यु एस पांडेय ,विनोद दुबे ,बी के मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बनारस घाट पर गंगा आरती करके गंगा मईया का आशीर्वाद लिया। उपवन तालाब और गंगाघाट के सौन्दर्यीकरण पर मनपा ने करोड़ों रूपये खर्च किया है। सौन्दर्यीकरण के चलते इस तालाब पर सलानियों का जमावड़ा लगता है। रविवार को तालाब पर आने वाले लोग भी गंगा आरती में शामिल होते है।

संबंधित पोस्ट

ज़ूनो जनरल इंश्योरेंस ने उद्योग में पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन एड-ऑन कवर की शुरुआत की

Aman Samachar

बॉलीवुड फिल्म “ ठीक हैं ना “ का निर्देशन करेंगे निर्देशक अजीत कुमार लाल

Aman Samachar

आर्मी में चयनित अभ्यर्थियों का मान्धाता में स्वागत

Aman Samachar

स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे परियोजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें – मनपा आयुक्त

Aman Samachar

एसटी की पट्टे  ली जाने वाली इलेक्ट्रिक बस का अनुबंध रद्द करें —  प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फिल्म रोमियो राजा का करमा गीत एवीएम गाना पर किया गया रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!