Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हर समस्या और मुसीबत का इलाज कुरान में है, इससे कभी मायूसी नहीं मिलेगी – मौलाना महफूजुर्र्हमन 

ठाणे [ युनिस खान ] यूरोप में कुरान पर रिसर्च किया जा रहा है जबकि हमारा कुरान पर नहीं बल्कि मोबाईल पर अधिक ध्यान है। कुरान लोगों को मस्जिद तक लेजाने वाली और जिंदगी देने वाली है इससे कभी मायूसी नहीं मिलेगी। इसमें हर समस्या और मुसीबत का इलाज है। इस आशय का बयान मौलाना महफूजुर्र्हमन अलीमी ने राबोड़ी के एक जलसे में दिया है।

         जलसे में मौलाना मौलाना सैयद अशरफ ,हजरत सैयद हुसैन मियां के आलावा कई मस्जिदों के इमाम और मौलाना समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस दौरान मदसे से आलिम की पढाई पूरी करने वाले पांच लोगों को प्रमाणपत्र देकर पगड़ी बांधी गयी। मौलाना सैयद अशरफ ने देश, दुनिया के लिए दुआ की। मौलाना महफूजुर्र्हमन ने अपने बयान में कहा कि हमें हालात को देखकर मायूस होने की जरुरत नहीं है। हमें आज इस्लाम, कुरान पर अमल करने और आने वाली नश्लों के बारे में सोचने की जरुरत है। समाज में गरीबी , बेरोजगारी की समस्या है उससे बाहर निकलने के लिए काम करना है। आज कुछ लोगों के पास पैसे हो गए तो वे शानो सौकत , मौज मस्ती और फिजूल खर्ची करते हैं उन्हें अपने मिजाज को बदले की जरुरत है। गरीबी , बेरोजगारी और शिक्षा के लिए आगे आना जरुरी है। दुनिया में जीवन और बेहतरी के लिए डाक्टर , इंजिनियर की पढाई करना सही है इसी के साथ कुरान और इस्लाम की शिक्षा अत्यंत जरुरी है। कुरान के कलाम हमें दुनिया और आखिरत के लिए काम आने वाली चीज है। रोजी रोजगार , बीमारी या अन्य किसी प्रकार की समस्या होने पर हाफिज , मौलाना , पीर फ़कीर के पास दुआ कराने जाते है। यह तो पता है कि दुआ से सब काम बन सकते हैं तो खुद कुरान पढ़े और ऐसे समस्या का इलाज कर लें या ऐसी समस्या आने से ही रोकने के लिए अमल करें। कुरान के कलाम में वह ताकत है जो हमें हर समस्या और मुसीबत से बचा सकती है। उपस्थित लोगों के साथ सलाम बढ़कर जलसा का समापन किया गया।

संबंधित पोस्ट

अतिधोखादायक इमारतों को खाली कराके तोड़ने का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश 

Aman Samachar

शापूरजी हाउसिंग का ज्वॉयविले अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में सौरव गांगुली के साथ शुरू करेगा पहला ब्रांड अभियान

Aman Samachar

नुवोको ने परिवर्तनकारी ‘फाइबर रिइंफोर्सड सीमेंट कम्पोजीशन’ के लिए पेटेंट किया हासिल 

Aman Samachar

सनटेक रियल्टी लिमिटेड ने चौथी तिमाही और वित्त वर्ष 2021 के लिए ऑपरेशनल अपडेट की घोषणा की

Aman Samachar

क्लस्टर योजना लागू करते समय 170 एकड़ दस हिस्सों में क्रियान्वित की जाए – डा जितेन्द्र आव्हाड

Aman Samachar

आर बी चतुर्वेदी CRMS जोनल मीडिया एडवाइजर नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!