Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

समाज का प्यार व आशीर्वाद कमाना ही मेरा उद्देश्य – सिद्धार्थ पांडेय

ठाणे [ युनिस खान ] अपने व्यवसाय से समय निकालकर समाज सेवा का उद्देश्य लेकर लोगों के बीच जाकर मिल रहा हूँ। पैसा तो हर व्यक्ति कमाता है मैं समाज का प्यार और आशीर्वाद कमाने का प्रयास कर रहा है। लोगों से समर्थन के रूप में मिल रहे आशीर्वाद से हमारा उत्साह बढ़ा है। इस आशय का उदगार उत्तर भारतीय युवा नेता सिद्धार्थ संजय पांडेय ने व्यक्त किया है।

           जय परशुराम सेना कि ओर से मनोरमा नगर में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धार्थ पांडेय का समाज सेवा में अपना अमूल्य समय देने व सक्रियता के लिए महावीर पैन्यूली ने शुभकामना दिया। इस अवसर पर उपस्थित उत्तर भारतीयों ने पांडेय का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लोगों को आपसे बहुत उम्मीदें है आप जिस तरह लोगों से मिलते हैं उसका अच्छा असर दिखाई दे रहा है। पांडेय ने कहा कि पिताजी ने कहा है कि अपना व्यवसाय चलता रहेगा। समाज ने पहले भी साथ दिया है आज भी समाज का सहयोग मिल रहा है। पैसा बहुत कमा लिया है अब समाज सेवा के माध्यम से लोगों का प्यार और विश्वास कमाना है। उन्होंने आगे कहा कि मैं कोई बड़ा नेता नहीं हूँ आप लोगों के बीच का एक सदस्य हूँ। मुझे जहाँ भी बुलाया जाता है लोगों से मिलता हूँ। समाज को जहाँ मेरी आवश्यता होगी मैं लोगों की मदद के लिए उपस्थित रहूँगा। कार्यक्रम में जय परशुराम सेना के ठाणे शहर अध्यक्ष के पी मिश्रा , भाजपा नेता श्रीकांत दुबे ,अवनीश पांडेय, विजय मिश्रा समेत उत्तर भारतीय समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

ठाणे के डाक्टर दम्पत्ति की कन्या श्रुतिका बनी मिस इंडिया आस्ट्रेलिया 

Aman Samachar

मनपा में भाजपा गटनेता पद पर मनोहर  डुंबरे की नियुक्ति की महापौर ने महासभा में की घोषणा 

Aman Samachar

मुख्यमंत्री शिंदे को टाइटेनिक बनाने की साजिश कर रहे हैं तथाकथित चाणक्य – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

 चेन्नई में 14 नए न्यूबर्ग एडवांस्ड एंड अफोर्डेबल डायग्नोस्टिक्स एंड हेल्थ चेकअप सेंटर खोलने की घोषणा की

Aman Samachar

सिडबी और आईपीपीबी ने अनौपचारिक सूक्ष्म उद्यमों के विकास के लिए किया समझौता 

Aman Samachar

सैनी इंडिया ने यूनाइटेड स्टेट्स में 1,000 टेलीहैंडलर्स के निर्यात की उपलब्धि हासिल की

Aman Samachar
error: Content is protected !!