Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई करने का पुलिस आयुक्त को निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] फेरीवाली के खिलाफ कार्रवाई के समय मनपा की सहायक आयुक्त कल्पिता पिंपले पर कल कसार वडवाली में हुए हमले के बाद नगर विकास व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे नेपुलिस आयुक्त को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले फेरीवालों को ढूंढ़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मनपा सहायक आयुक्त कल्पिता पिंपले  पर कल हुए हमले के बाद विधान परिषद् में विरोधी पक्षनेता प्रवीण दरेकर ने भी अस्पताल का दौरा कर घटना की कड़ी निंदा करने हुए कार्रवाई की मांग की है।
फेरीवाले के खिलाफ कार्रवाई करने कासर वडवली गई सहायक आयुक्त कल्पिता पिंपले पर फेरीवाले ने चाकू से हमला कर दिया। उनकी दो और उनके एक अंगरक्षक की उंगलियां कट गईं।उन्हें इलाज के लिए वेदांता अस्पताल और फिर जुपिटर अस्पताल ले जाया गया।  कल रात उनकी उंगली को फिर से जीवित करने के लिए सात घंटे की कठिन सर्जरी की।  डॉक्टरों ने कहा कि आज सुबह सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई।  उसके बाद शिंदे ने जुपिटर अस्पताल का दौरा किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने स्पष्ट किया कि मनपा के अधिकारियों पर हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में अनाधिकृत फेरीवालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। शहर में निर्धारित जोन’ में कारोबार करने की अनुमति है। हालांकि उन्होंने कहा कि फुटपाथ को बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि शहर के स्थानीय फेरीवाले ऐसा कभी नहीं करते हैं लेकिन शहर के बाहर से आपराधिक पृष्ठभूमि वाले फेरीवालों के आने की संभावना को देखते हुए फेरीवालों को खोजने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।कल्पिता पिंपले की हालत अभी स्थिर है। उनकी सर्जरी सफल रही है और उनके इलाज का खर्च ठाणे मनपा वहन करेगी।  विधायक रवींद्र फाटक, महापौर नरेश म्हस्के, उपमहापौर  पल्लवी कदम, स्थायी समिति सभापति संजय भोईर भी मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

 सडकों की मरम्मत नहीं हुई तो टोल कंपनी के खिलाफ उग्र आन्दोलन – शांताराम मोरे 

Aman Samachar

 महाविकास आघाडी सरकार के विरोध में भाजपा ओबीसी आघाडी का आक्रोश मोर्चा 

Aman Samachar

ठाणे में मारवाड़ी फिल्म “जय महासर धाम” का भव्य प्रीमियर शो सफलतापूर्वक संपन्न

Aman Samachar

डॉ. कमल जैन चिन्मय सागर कोरोना वॉरियर एवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar

आनंद परांजपे एनसीपी के राज्य महासचिव व नजीब मुल्ला ठाणे जिला अध्यक्ष नियुक्त 

Aman Samachar

नौपाड़ा में स्पा और मसाज सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए – संजय वाघुले

Aman Samachar
error: Content is protected !!