Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जिले का दसवीं वार्षिक परीक्षा परिणाम 99.28 फीसदी , मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र अव्वल

ठाणे [ युनिस खान ] महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से मुल्यमापन आधार पर आज दसवीं 2021 का परीक्षा परिणाम आन लाईन माध्यम से घोषित किया गया है।  इसमें जिले का परिणाम 99.28 फीसदी आया है। कई वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष पर परीक्षा परिणाम अच्छा आया है।

           गत दस वर्षों में जिले का दसवीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम 78 से 96 फीसदी आता रहा है।  कोरोना संक्रमण व लाक डाउन के चलते बोर्ड की प्रत्यक्ष परीक्षा न लेकर मुल्यमापन के आधार पर दसवीं बोर्ड ने विद्यार्थियों को उत्तीर्ण करने का निर्णय लिया।  उनके पिछले अंकों के आधार पर इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के अंक देकर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।   ठाणे जिले से 1 लाख 23 हजार 208 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिले से 1 लाख 24 हजार 91 विद्यार्थी दसवीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल थे जिसमें 1 लाख 23 हजार 208 विद्यार्थियों को मुल्यमापन आधार पर उत्तीर्ण किया गया है।  इसमें 66 हजार 845 लड़के व 57 हजार 346 लड़कियां शामिल हैं। इस वर्ष जिले के मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र के विद्यार्थियों ने बाजी मारी है।  ठाणे जिले के कल्याण ,अंबरनाथ बदलापुर ,  भिवंडी , मुरबाड , शहापुर , ठाणे मनपा , नवी मुंबई मनपा , मीरा भाईंदर मनपा ,कल्याण डोंबिवली मनपा ,उल्हास नगर मनपा , भिवंडी मनपा क्षेत्र के विद्यार्थी शामिल है। मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र के 99. 71 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। यह जानकारी शिक्षा विभाग की ओर से दी गयी है।  दसवीं की वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी विद्यार्थियों को जिला परिषद की अध्यक्षा पुष्पा पाटील , जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर , मुख्य कार्यकारी डा भाऊसाहेब दांगडे , उपाध्यक्ष सुभाष पवार , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा रुपाली सातपुते ने अभिन्दन करते हुए उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

संबंधित पोस्ट

शॉपर्स स्टॉप ने कवींद्र मिश्रा को नियुक्त किया मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी और होम स्टॉप का सीईओ

Aman Samachar

बाथरूम की खिडकी तोड़कर मोबाइल व रूपये चोरी

Aman Samachar

युवा स्टार प्रतिष्ठान की हांडी में दिखा गोविंदाओं का जोश

Aman Samachar

कल हमारे एनकाउंटर का पुलिस को आदेश दे सकते हैं मुख्यमंत्री  – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

रेड रन मैराथन प्रतियोगिता में 21 महाविद्यालयों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

ठाणे-बोरीवली सुरंग को जोड़ने वाली सड़क को घोड़बंदर रोड तक भूमिगत बनाया जाए- डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar
error: Content is protected !!