Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

उत्कृष्ट कार्य के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को बाबा रामदेव ने किया सम्मानित

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] सामाजिक कार्यकर्ता व व्यवसायी चन्द्रकुमार जाजोडिया व राकेश मोदी का योगगुरु बाबा रामदेव ने उत्कृष्ट आयोजन के लिए सम्मानित किया। शुक्रवार 25 नवम्बर को ठाणे के हाइलैंड गार्डन मैदान में बाबा रामदेव के योग शिविर व महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था।

          महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे के मार्गदर्शन में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार एवं महिला पतंजलि योग समिति मुंबई व ठाणे के मधुसुदन ग्रुप की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस की पत्नी अमृता फाडनवीस भी उपस्थित थी। जिसमें बाबा रामदेव ने योग विज्ञान व महिला सम्मेलन में आये थे। सुबह पहले उन्होंने योग सिखाया। दुसरे सत्र में महिला सम्मेलन में महिलाओं के विषय व वैदिक शिक्षा के मुद्दे पर मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर डॉ साध्वी देवप्रिया व बाबा रामदेव का स्वागत सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे व पूर्व महापौर नरेश म्हस्के के हाथो साल , श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। आयोजन को सफल बनाने वाले मधुसुदन ग्रुप के चंद्रकुमार जाजोदिया और सामाजिक कार्यकर्ता राकेश मोदी , सिद्धार्थ संजय पांडेय आदि को बाबा रामदेव ने उनके उत्कृष्ट आयोजन के लिए सम्मानित किया है। जाजोडिया और मोदी ने इसके पहले भी वर्ष 2016 में ठाणे की दादोजी कोंडदेव स्टेडियम ओर नवी मुंबई के पटनी ग्राउंड में बाबा रामदेव का योग शिविर का सफल आयोजन किया था।

संबंधित पोस्ट

20.5 करोड़ रुपये के निवेश के बाद ‘EyeMyEye’ की परिसंपत्ति का मूल्य 102 करोड़ रुपये तक पहुंचा 

Aman Samachar

विश्व हिंदू महासंघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर राजेश सिंह की नियुक्ति

Aman Samachar

लोक अदालत से ग्राम पंचायतों का 91 लाख 83 हजार 616 रुपए बकाया वसूल 

Aman Samachar

खारघर हादसे में मृतकों के परिजनों को 25 लाख  रूपये व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दें – नसीम खान

Aman Samachar

पुष्पा गणेश बोहाड़े जिला परिषद की निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित 

Aman Samachar

1200 फ्लैट धारकों ने बिल्डर के ख़िलाफ़ 26 जनवरी को आंदोलन की दी चेतावनी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!