Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ईकेए मोबिलिटी को मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड से दूसरे चरण का निवेश प्राप्‍त हुआ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ईकेए (पिनेकल मोबिलिटी सॉल्यूशंस) ने घोषणा की है कि मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड (“मित्सुई”)  ने शुरूआत में घोषित चरणबद्ध निवेश के तहत कंपनी में दूसरे चरण का निवेश किया है। मित्सुई एक वैश्विक व्यापार और निवेश कंपनी है जिसका औद्योगिक नवाचार में योगदान करने का एक समृद्ध इतिहास रहा है। इस पूंजी का उपयोग ईकेए के पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) और कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। इससे ईवी क्षेत्र में ईकेए मोबिलिटी के निरंतर विस्तार और नवाचार को सपोर्ट मिलेगा। यह निवेश कंपनी के लिए मूल्‍यांकन का एक आकर्षक बेंचमार्क है और ईकेए द्वारा तेजी से किए जा रहे विकास को दर्शाता है।

         दिसंबर 2023 में, ईकेए, मित्सुई और वीडीएल ग्रुप ने लंबे समय की महत्‍वपूर्ण साझेदारी की घोषणा की थी। इस साझेदारी के तहत भारत में एक अग्रणी वैश्विक ओईएम स्थापित करने के लिए अलग-अलग चरणों में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर (850 करोड़ रुपए) का संयुक्त निवेश, इक्विटी और तकनीकी सहयोग शामिल था। यह दुनिया भर में नए मोबिलिटी सेगमेंट में की गई सबसे बड़ी और सबसे महत्वपूर्ण साझेदारियों में से एक है। इस सहयोग के तहत, ईकेए मोबिलिटी को मित्सुई से महत्वपूर्ण और रणनीतिक निवेश और एक प्रमुख डच टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी वीडीएल ग्रुप से तकनीकी सहायता और इक्विटी साझेदारी प्राप्त होगी। इस साझेदारी के के अंतर्गत, वीडीएल ग्रुप की सब्सिडिएरी और इलेक्ट्रिक बसों और कोचेज में यूरोप की अग्रणी कंपनी वीडीएल बस एंड कोच, भारतीय बाजार के लिए इलेक्ट्रिक बसों का उत्पादन करने के लिए ईकेए मोबिलिटी को टेक्‍नोलॉजी ट्रांसफर करेगी।

संबंधित पोस्ट

होली मनाए वुड्स एट सासन के साथ

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण इलाकों में 22 से 30 अप्रैल तक टीकाकरण सप्ताह आयोजित 

Aman Samachar

500 वर्गफुट तक के घरों का संपत्ति कर माफ़ करने का प्रस्ताव मंजूर

Aman Samachar

विश्व किशोर सम्मेलन के लिए दुनिया के सबसे बड़े ध्यान केंद्र में भारत भर के 500 से अधिक छात्र पहुँचे

Aman Samachar

वर्सोवा खाड़ी पुल की मरम्मत के लिए 30 अक्टोबर से 1 नवम्बर के बीच भारी वाहनों का प्रवेश बंद 

Aman Samachar

कोंकण विभाग के पांच जिलों में 1256 किमी लंबी सड़कों के लिए 125 करोड़ 60 लाख निधि आवंटित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!