Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

टोरेंट पावर आपके द्वार , मोबाइल बिजली बिल भुगतान व्हॅन सेवा शुरू

ठाणे [ युनिस खान ]  दिवा-शील क्षेत्र में ग्राहकों की सुविधा के लिए दिवा स्टेशन पूर्व के पास चंद्रांगन इमारत में टोरेंट का कार्यालय खुला है, जहां बिजली बिल भुगतान और शिकायत पंजीकरण किया जाता है। कंपनी की ओर से अब स्टेशन से दूर रहने वाले ग्राहकों के लिए मोबाइल बिजली बिल भुगतान व्हॅन शुरू की जाएगी। ताकि ग्राहक अपने घर के पास व्हॅन आते ही बिजली बिल का भुगतान कर सकें.
      बुधवार 26 जून को यह व्हॅन दिवा क्षेत्र में घूमेगी. दिवा पूर्व में विकास म्हात्रे गेट पर (सुबह 10 बजे से 12 बजे) तक, मातोश्री नगर, ओंकार नगर (12.15 बजे से 1.30 बजे तक), कमलाकर नगर (2.30 बजे से 3 बजे तक), ग्लोबल स्कूल के पास मैत्री पार्क (3.15 बजे से 4.30 बजे तक) यह मोबाइल व्हॅन इस दौरान खडी रहेगी. इस व्हॅन में ग्राहकों को अपना बिजली बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. टोरेंट कंपनी ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा के लिए उनके घर के पास मोबाइल बिजली बिल भुगतान केंद्र लाने का हमारा यह प्रयास है. ग्राहकों की प्रतिक्रिया देखने के बाद उक्त व्हॅन को नियमित आधार पर ग्राहक सेवा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.

संबंधित पोस्ट

अन्य जिलों की अपेक्षा ठाणे जिले में तृतीय पंथी मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक 

Aman Samachar

सी20 के वैश्विक सीडबॉल अभियान द्वारा भारत के नाजु़क पारिस्थितिकी तंत्र में दस लाख से अधिक सीडबॉल फैलाए

Aman Samachar

घोडबंदर रोड के घरों का 12 वर्ष बाद संपत्ति कर के बदले मनपा वसूलेगी सेवा शुल्क 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना देशद्रोहियों से बर्दाश्त नहीं करेंगे – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

एका के ई-एलसीवी (e-LCV) को CMVR प्रमाणन के साथ-साथ मिली मंजूरी

Aman Samachar

ठाणे जिले में 2 से 4 जुलाई के बीच भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

Aman Samachar
error: Content is protected !!