Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अगले 30 वर्षों की पानी की आवश्यकता को ध्यान में रखकर जलापूर्ति की योजना तैयार – अभिजीत बांगर

ठाणे [ इमरान खान ] ठाणे मनपा क्षेत्र की लगभग 27 लाख आबादी के लिए विविध प्राधिकरणों से 585 एमडीएल पानी की आपूर्ति की जाती है। इसमें मनपा की अपनी जलापूर्ति योजना से 250 एमएलडी , महाराष्ट्र औद्योगिक विकास मंडल 135 एमएलडी , स्टेम वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन और इंफ्रा कंपनी से 115 एमएलडी शामिल है। मुंबई मनपा से 85 एमएलडी पानी की प्रतिदिन आपूर्ति की जाती है।

         मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने बताया कि ठाणे मनपा प्रशासन ने बढ़ते पानी संकट को देखते हुए अगले 30 वर्षों में पर्याप्त और प्रचुर मात्रा में जल आपूर्ति की योजना बनाने के लिए विभिन्न बांधों से पानी के आरक्षण के संबंध में महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन विभाग के साथ अनुवर्ती कार्रवाई शुरू कर दी है।

       ठाणे मनपा क्षेत्र में जल आपूर्ति व्यवस्था को सक्षम करने के लिए रीमॉडलिंग का काम किया जा रहा है। साथ ही केंद्र सरकार के अमृत 2 के तहत जल वितरण के लिए पानी की पाईप बिछाने और जलाशयों, पम्प हाउस के निर्माण और विद्युत पंपों की स्थापना के कार्यों की मंजूरी मिल गई है और उक्त कार्य शुरू किए जा रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं से पानी लेने के दौरान नियमित रखरखाव कार्य के लिए शटडाउन लेना पड़ता है, जिससे अगले दो से तीन दिनों तक शहर में जलापूर्ति प्रभावित होती है।अल्पकालिक और दीर्घकालिक यानी अगले 30 वर्षों में बढ़ी हुई जल आपूर्ति प्रदान करने के लिए जल आरक्षण रखने की योजना बनाई है।

      ठाणे शहर में पानी की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई थी, उस बैठक में बारवी बांध से पानी का कोटा मनपा को दिया गया था। इसके लिए 100 एमएलडी करने का निर्देश दिया गया था। इस संबंध में जल संसाधन विभाग से ऊंचाई बढ़ाने की मांग की गयी है। उक्त बैठक में बताया गया कि वर्तमान में भातसा बांध से ठाणे मनपा की योजना के माध्यम से 250 एमएलडी पानी उठाया जा रहा है। 50 एमएलडी अतिरिक्त कोटा की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था। जल संसाधन विभाग से 50 एलएलडी का कोटा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है

        ठाणे मनपा को वर्तमान में प्रतिदिन 616 डीएल का कोटा स्वीकृत है। 2055 तक की भविष्य की आबादी को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन 1116 डीएल पानी की आपूर्ति की उम्मीद है और मनपा इसके लिए योजना बनाने की उम्मीद है। भविष्य में बनने वाले कालू बांध से मनपा को प्रतिदिन 400 एमएलडी पानी उपलब्ध हो, इसलिए मनपा ने  एमएमआरडीए और प्रमुख सचिव को प्रस्ताव भेजा गया है। जल संसाधन विभाग द्वारा शाहपुर में बनाये जा रहे मुमरी बांध का कार्य निकट भविष्य में पूरा होगा। जिसमें से 100 एमएलडी पानी जल संसाधन विभाग से  आरक्षित करने का अनुरोध किया गया है।

संबंधित पोस्ट

33 हजार करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का प्रधानमंत्री मोदी करेंगे भूमिपूजन व उद्घाटन 

Aman Samachar

राशन की दुकानों पर घटिया दर्ज का राशन दिए जाने की  राशनिंग अधिकारी से विधायक ने की शिकायत

Aman Samachar

सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा करने के केंद्र सरकार की घोषणा के खिलाफ कर्मचारियों ने किया मूक प्रदर्शन 

Aman Samachar

साल के पहले बड़े अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन शो के रूप में, SATTE 2024 भारतीय व वैश्विक पर्यटन में आएगा सुधार

Aman Samachar

बिहार में भाजपा की सफलता पर भिवंडी में कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर मनाया जश्न

Aman Samachar

एयू एसएफबी 24×7 वीडियो बैंकिंग सेवा प्रदान करने वाला भारत का पहला बैंक बना

Aman Samachar
error: Content is protected !!