Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एयू एस एफ बी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 44% से बढ़कर हुआ ₹387-करोड़

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की आज हुई बैठक में 30 जून, 2023 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणामों को मंजूरी दी। Q1’FY24 में मैक्रो-इकोनॉमिक संकेतकों के बीच मुद्रास्फीति के दबाव में धीरे-धीरे सुधार देखा गया। जबकि घरेलू लिक्विडिटी में मामूली सुधार देखा गया, ब्याज दरें ऊंची बनी रहीं। इस पृष्ठभूमि के बीच, बैंक ने व्यावसायिक मापदंडों पर लगातार बेहतर प्रदर्शन किया, जिससे वित्तीय वर्ष 2023-24 की स्थिर शुरुआत हुई। Q1 बैंकिंग के लिए कमजोर तिमाही होने के बावजूद, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी परिसंपत्तियों और जमाओं में वृद्धि देखी और लाभप्रदता में साल-दर-साल आधार पर 28% की वृद्धि देखी गईI

      बैंक ने इस तिमाही के दौरान कई उत्पाद लॉन्च किए – इसमें सबसे उल्लेखनीय रहा ‘एयू आईवी’, जो हमारे एचएनआई ग्राहकों के लिए केवल आमंत्रण वाला प्रीमियम बैंकिंग कार्यक्रम है, जो एक एकीकृत वेल्थ मैनेजमेंट की पेशकश करता है जो पूरी तरह से कागज रहित और हस्ताक्षर रहित है। इसके अतिरिक्त, हमने अपने एम॰एस॰एम॰ई॰ ग्राहकों के लिए रुपे बिजनेस क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया और अपने वीडियो बैंकिंग पर कॉर्पोरेट वेतन खाता खोलने की यात्रा भी लाइव की।

      प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ, श्री संजय अग्रवाल ने कहा, “वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में मुद्रास्फीति में कमी, चालू खाते के घाटे में कमी और विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि के साथ वृहद वातावरण में सुधार देखा गया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी सुधार जारी है और मानसून से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में ऋण मांग को समर्थन मिलने की संभावना है। मैं भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर काफी आशावादी हूं और बैंकिंग क्षेत्र निरंतर विकास के लिए तैयार दिख रहा है।

       इस व्यापक पृष्ठभूमि के बीच, जमा पुनर्मूल्यांकन के कारण हमारे मार्जिन पर कुछ प्रभाव के बावजूद, एयू एस.एफ.बी. ने अपनी एसेट, जमाओं और लाभप्रदता में सतत वृद्धि के साथ सभी मापदंडों पर लगातार इस तिमाही में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस तिमाही में मजबूत प्रदर्शन हमारी अत्यधिक सक्षम और सशक्त टीम और हमारे बिजनेस मॉडल का प्रमाण है जो हमें ग्राहकों की कल्पना को समझने की ताकत देता है और जिससे हम अपने ग्राहकों को एक अभिनव तरीके से सेवा देने दे पाते हैं।

      हर तिमाही की तरह, हमने अपने ग्राहकों के लिए डिजिटल सेयाएँ अपनाने में सुधार करने का प्रयास जारी रखा है और हमारे नए ग्राहक अधिग्रहण का 45% डिजिटल उत्पादों और ‘एयू 0101’ जैसे चैनलों के माध्यम से हुआ है, जो देश में टॉप रेटेड बैंकिंग ऐप्स में से एक है। आगे बढ़ते हुए, हम सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे, जिसका लक्ष्य ग्रामीण भारत में गहराई से प्रवेश करते हुए अपनी बैलेंस शीट के आकार में सुधार करना है, जहां बड़ी संख्या में बैंक रहित आबादी निवास करती है।

संबंधित पोस्ट

अरक्षित ट्रक टर्मिनल की जगह कब्जे न लेने पर भूखंड को श्रीखंड बनाकर निगलने आशंका

Aman Samachar

शहर के प्रमुख स्थानों पर शौंचालय बनाने के बदले निजी कंपनियों को जगह देने के मुद्दे पर नगर सेवक ने किया विरोध

Aman Samachar

सतर्कता प्रबंधन को लेकर उठाए कदमों पर सीवीसी ने पीएनबी की प्रशंसा की

Aman Samachar

रोजगार और विकास के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है एमएसएमई – डॉ. भागवत कराड

Aman Samachar

बिजली सब्सिडी बहाली की घोषणा से पावरलूम उद्योग मालिकों में खुशी  

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सैनी हैवी इंडस्ट्री इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एमओयू पर किए हस्ताक्षर

Aman Samachar
error: Content is protected !!