Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब नैशनल बैंक ने पीएनबी ईज आउटलेट का उद्घाटन कर मनाया 76 वां स्वतंत्रता दिवस

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक ने बाटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर ब्रांड न्यू PNB@Ease आउटलेट का उद्घाटन कर 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया। देश के पूर्णतया स्वदेशी बैंकों में से एक पीएनबी नवोन्मेषी, कस्टमर फ्रैंडली, पेपरलैस और डिजिटल PNB@Ease आटलेट व क्यास्क शुरु कर भारत में ग्राहकों का सबसे चहेता बैंक बनने  के लिए प्रतिबद्ध है। इस सुविधा की घोषणा सबसे पहले बैंक के द्वारका स्थित मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के दौरान की गयी जिसके बाद नोयडा के बाटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर ईज आउटलेट का उद्घाटन किया गया। इस समारोह को विशिष्ट अतिथि के तौर पर लोकसभा सदस्य डा. महेश शर्मा,  व पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल ने संबोधित किया।

          कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डा. महेश शर्मा ने कहा “मैं पीएनबी को बधाई के साथ धन्यवाद देता हूं इस ईज आउटलेट की सेवा शुरु करने के लिए जहां सभी बैंकिंग सेवाएं एक छत के नीचे उपलब्ध करायी जा रही हैं। यह सरकार के डिजिटल इंडिया के विजन की ओर एक कदम है। मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बन कर प्रसन्नता का अनुभव करते हुए वैंक व इसके अधिकारियों को  प्रगति व सफलता की कामना करता हूं। “

           इस अवसर पर पीएनबी के एमडी एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल ने कहा “आज जबकि हम अपनी आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, हमारे लिए यह गर्व का विषय है कि हम पूर्णतया स्वदेशी बैंक का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिसकी स्थापना आज़ादी की लड़ाई में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्वाधीनता सेनानी लाला लाजपत राय ने की थी। मैं हार्दिक सम्मान व्यक्त करता हूं उन सभी शहीदों के प्रति जिन्होंने पूर्व में हमारी स्वाधीनता की लड़ाई लड़ी और आदरपूर्वक याद कर रहा हूं उन वीर सैनिकों को जो आज तक हमारे देश की रक्षा  कर रहे हैं।“

           ईज आउटलेट के उद्घाटन पर बोलते हुए उन्होंने आगे कहा “हमें आज PNB@Ease आउटलेट का उद्घाटन करते हुए खुशी हो रही है, जिसके पेशकशवॉक थ्रू बैंकिंग  की तहत एक शाखा द्वारा किए गए प्रत्येक लेनदेन को ग्राहकों द्वारा अधिकृत किया जाएगा। यहां ग्राहकों को हर तरह की डिजिटल सेवाएं मिल सकेंगी जिसमें यूटिलिटी बिल्स के पेमेंट, फंड ट्रांसफर, एटीएम सेवाएं, तुरंत खाता खोलना, वीडीयो केवाईसी और बहुत सी डिजिटली उपलब्ध सेवा शामिल हैं।

         द्वारका में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के दौरान  कार्यपालक निदेशकों व सीवीओ के साथ एमडी एवं सीईओ ने स्वतंत्रता सेनानी व पीएनबी के संस्थापक श्री लाला लाजपत राय को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत पीएनबी के कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुमार ने सभी  पीएनबी परिवार के सदस्यों को राष्ट्रीय प्रतिज्ञा का पाठ कराया।इस अवसर पर बैंक ने अपने ग्राहकों को भी सम्मानित किया।अपनी सीएसआर पहल के तहत बैंक ने दिल्ली में 3000 से ज्यादा छात्रों को शिक्षा प्रदान कर रहे तीन सरकारी स्कूलों को आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए सहयोग दिया।

संबंधित पोस्ट

विधायक निधि से मनपा को मिली दो एम्बुलेंस का लोकार्पण 

Aman Samachar

रोटरी ने बांटीं दीपावली पर दिव्यांगों को कृतिम पैर व वील चेयर

Aman Samachar

एमजीएल का बैद्यनाथ एलएनजी प्रायवेट लिमिटेड के साथ संयुक्त उद्यम

Aman Samachar

ठाणे में राम जन्मभूमि आन्दोलन के जनक रहे भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा

Aman Samachar

कोरोना संक्रमण के चलते मुस्लिम समाज ने सादगी से मनाया ईद ए मिलादुन्नवी का त्यौहार

Aman Samachar

ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र में पहले  दिन 100 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया दूसरा डोज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!