Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आर्मी में चयनित अभ्यर्थियों का मान्धाता में स्वागत

प्रतापगढ़ [ ब्यूरो चीफ सुरेश महाराज ] मान्धाता नगर पंचायत के किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले चार युवकों का चयन आर्मी में होने की खबर मिलते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी लोग बधाई देने के लिए युवकों के घर पहुंचने लगे, चयनित अभ्यर्थियों में दो युवा सराय हरिनारायण, एक हैसी और एक अहिना से है, मान्धाता नगर पंचायत क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी चंदन सिंह ने बताया कि चारों चयनित युवा किसान परिवार से हैं और चारों युवकों की मेहनत रंग लाई और अब यह लोग देश सेवा कर मान्धाता नगर पंचायत क्षेत्र का नाम रौशन करेंगे .
         समाजसेवी चंदन सिंह ने बताया कि इस अवसर पर युवकों के सम्मान में मान्धाता के जे जे के विद्या मंदिर में एक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन कर आर्मी में चयनित चारों अभ्यर्थियों का अंगवस्त्रं भेंट कर पुष्पहार से स्वागत किया गया, इस सम्मान कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह (नवीन) ने सभी चयनित अभ्यर्थियों अंकित सिंह, मोहित पटेल, अमन पटेल, सोमेश यादव,को बधाई देते हुए कहा कि मान्धाता नगर पंचायत क्षेत्र के लिए यह बच्चे प्रेरणादाई है, इस अवसर पर पूर्व प्रधान फूलचंद पटेल के साथ साथ समाजसेवी और आर्मी की तैयारी में जुटे युवा भारी संख्या में उपस्थित थे .

संबंधित पोस्ट

जालान कालरॉक कंसोर्टियम ने जेट एयरवेज को फिर सक्रिय करने के लिए संजीव कपूर को नियुक्त किया सीईओ

Aman Samachar

अबूबकर सिद्दीकी सोशल एज्युकेशन एंड वेल्फेयर सोसायटी की ओर से फुटपाथ पर रहने वालों को किया कम्बल वितरित

Aman Samachar

स्मार्ट सिटी की बैंक में पड़ी निधि पुनः लेने की कार्यवाही शुरू करने की मनपा से नगर सेवक ने की मांग

Aman Samachar

चर्मकार की मांग को लेकर आरपीआई एकतावादी अध्यक्ष ने शोले स्टाइल में किया आन्दोलन

Aman Samachar

वर्तकनगर के श्री साईबाबा मंदिर का भव्य वार्षिकोत्सव समारोह शुरू , उमड़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़ 

Aman Samachar

एनएआर इंडिया और जीएआर ने राष्ट्रीय स्तर के परिवर्तनकारी रियल इस्टेट सम्मेलन

Aman Samachar
error: Content is protected !!