Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

राज सिंह राजपूत एक्शन करते दिखेंगे फिल्म तलाश में,विजयदशमी को फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ जारी

मुंबई [ इमरान खान ] सलाम ए मोहब्बत , सईयां मिलल बा 420 और अग्निसाक्षी के बाद बहुत जल्द अभिनेता राज सिंह राजपूत अभिनीत भोजपुरी फिल्म तलाश सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी।जिसमें राज एक्शन करते दिखेंगे।राज का रोमांस ,इमोशन और कॉमेडी दर्शकों ने इनकी रिलीज फिल्मों में देखें हैं।लेकिन,इस फिल्म में अधिकतर राज एक्शन करते ज्यादा नजर आयेंगे।वैसे फिल्म में रोमांस ,कॉमेडी और फैमिली ड्रामा भी हैं।पर फिल्म के कहानी की मुख्य पृष्ठभूमि एक्शन आधारित हैं।
           फिल्म को लेकर राज ने बताया कि यह एक एक्शन फिल्म हैं।जो अन्य भोजपुरी फिल्मों से अलग हैं।इस फिल्म में काम करने का एक अलग ही अनुभव मिला।उम्मीद हैं दर्शकों को यह फिल्म पसंद आयेगी।विजयदशमी के शुभ अवसर पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया।जल्दी ही ट्रैलर,म्यूजिक और रिलीज की घोषणा की जायेगी। प्रमुख कलाकार स्टाइलिश स्टार राज सिंह राजपूत ,नीतू मौर्या,कार्तिक महाराज ,सौम्या पोखराल , आरके गोस्वामी ,शमशेर आलम ,राहुल सिंह ,अजय थापा ,भोला बनारसी ,विराज सिंह ,ओम यादव ,बिट्टू बिहारी ,विकेश यादव ,नवीन नौजवान ,गुंजन पाठक ,जितेंद्र सिंह ,जितेंद्र झा ,अंजली सिंह हैं।
         फिल्म के निर्माता बिरंजन कुमार ,निर्देशक अमर दुबे ,संगीतकार आर्या शर्मा,अनिल पाजी,एसडी ओमी ,गायक आलोक कुमार ,शिल्पी राज ,कार्तिक महाराज ,ममता राउत ,अलका झा ,सुगम सिंह,गीतकार फणींद्र राव,अजीत मंडल,सुनील चंद्रवंशी,पिंटू गिरी, समहूत यादव ,लेखक सोनू सिंह ,छायांकन मुकेश सिंह ,एक्शन डायरेक्टर जया बिस्टा,सुयोग रियाल,संकलन साहिल बाबू ,फिरदौस,कोरियोग्राफर सुदामा मिंज ,कला पवन विश्वकर्मा ,प्रोडक्शन मैनेजर अनिल साहनी, पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।राज सिंह राजपूत की आगामी फिल्में पैंजनिया और बंजारन हैं।

संबंधित पोस्ट

कैंसर वैन में गैर-संचारी रोगों के तहत स्क्रीनिंग से 627 नागरिकों को मिला लाभ 

Aman Samachar

जिला मध्यवर्ती बैंक पर कब्ज़ा ज़माने के लिए महाविकास आघाडी के तीनों दल एक साथ आये

Aman Samachar

महाराष्ट्र सीएसआर पुरस्कार: सामाजिक विकास संगठनों और नेतृत्व के लिए एक सम्मान

Aman Samachar

ठाणे-भिवंडी-वडपा मार्ग के कंक्रीटीकरण से भिवंडी-कशेली-काल्हेर-अंजुरफाटा मार्ग की समस्या का स्थाई हल

Aman Samachar

उत्कृष्ट कार्य के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को बाबा रामदेव ने किया सम्मानित

Aman Samachar

अम्बेडकर रोड के सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राकांपा में शामिल

Aman Samachar
error: Content is protected !!