Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले छः शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ अपराध दर्ज

ठाणे [ युनिस खान ] भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले छः शिवसेना नगर सेवकों समेत 30 – 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मनपा प्रशासन ने उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा रक्षकों को सेवा हटाने का आदेश दिया है।                           मनपा में भाजपा गटनेता मनोहर डुंबरे ने शहर के कुछ स्थानों में नए पादचारी पुल बनाने पर करोड़ों रूपये खर्च करने के मुद्दे का विरोध किया है। उन्होंने कहा था कि मेट्रों लाईन व अनुपयोगी साबित हो रहे पुलों की नए स्थनों पर फिटिंग कर मनपा का करोड़ों रूपये बचाया जा सकता है। भाजपा गटनेता  डुंबरे ने कहा था कि सत्ताधारी शिवसेना चुनाव फंड के लिए पादचारी पुल बनाने पर करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार 12 मार्च को शिवसेना नगर सेवकों का कार्यकर्ताओं ने मनपा मुख्यालय स्थित भाजपा गटनेता कक्ष में घुसकर डुंबरे का घेराव किया।  भाजपा नेताओं ने पुलिस आयुक्त विवेक फनसलकर व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा से मिलकर कार्रवाई करने की मांग किया था।  नौपाडा पुलिस ने शिवसेना गटनेता दिलीप बारटक्के , नगर सेविका राधिका फाटक ,मिनल संख्ये ,साधना जोशी ,नगर सेवक विकास रेपाले  सिद्धार्थ ओवलेकर , शिवसैनिक राजू फाटक समेत 30 – 40 शिवसेना कार्यकर्ताओं के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37 [ 3 ] , 135 , 188 व संसर्ग रोग प्रतिबंधक अधिनियम वर्ष 1897 की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया है। कोरोना प्रतिबन्ध नियम के तहत मास्क न लगाने ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने व 5 से अधिक लोगों के जमाव के निशेधान्ज्ञा आदेश का उलंघन का आरोप है।  पुलिस के साथ ही मनपा आयुक्त डा शर्मा ने मनपा मुख्यालय के गेट पर भीड़ को न रोकने के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए 12 मार्च को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा रक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

संबंधित पोस्ट

32वीं ‘ठाणे महापौर वर्षा मैराथन’ 30 अगस्त 2026 को होगी

Aman Samachar

कोंकण के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों का सौन्दर्यीकरण का कार्य सात दिन में शुरु करें – रवींद्र चव्हाण

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने बैंकिंग उद्योग के ऋण प्रदान करने वाले पहले डिजिटल को-लैंडिंग प्लैटफॉर्म की शुरुआत की

Aman Samachar

 हनुमंत ने किया हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण , मनसे का अभिनव उपक्रम

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में बी.ए.के बाद क्या,विषय पर किया मार्गदर्शन 

Aman Samachar

कामकाज में तेजी लाने के लिए जिला परिषद कर्मियों के सामान्य तबादले की प्रक्रिया शुरू – डा भाउसाहेब दांगडे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!