Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ए.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल, सुमेरपुर में बुद्धि परीक्षण के बच्चे पुरस्कृत

प्रतापगढ़ [ उप्र ] , मान्धाता सुमेरपुर के ए.बी.एस. पब्लिक स्कूल में बच्चों की बौद्धिक क्षमता को परखने के लिए बुद्धि परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के सात विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
        कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी मांधाता प्रभाकर यादव उपस्थित रहकर बच्चों को प्रोत्साहित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक अमर सिंह यादव ने खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्कर्ष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नीलकमल पटेल को द्वितीय स्थान और अपूर्व पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजयी छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ए.बी.एस. स्कूल के प्रबंधक अमर सिंह यादव, राजकुमार यादव प्रधानाचार्य, संजय यादव प्रधानचार्य ,शिक्षकगण और अविभावक उपस्थित रहे।
      समारोह में समाजसेवी नवाब यादव और वरिष्ठ शिक्षाविद् जमुना प्रसाद, ए बी एस प्रबंधक ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों की मानसिक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

संबंधित पोस्ट

एसटी की पट्टे  ली जाने वाली इलेक्ट्रिक बस का अनुबंध रद्द करें —  प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

ठाणे सेंट्रल जेल में मना रक्षा बंधन का त्योहार

Aman Samachar

ड्रग्स के कारोबार पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी का भविष्य बचाने की पुलिस आयुक्त से मांग 

Aman Samachar

सिडबी और ग्रांट थॉर्नटन भारत द्वारा एमएसएमई  परितंत्र  के विकास पर राष्ट्रीय स्तर की ज्ञानशाला का आयोजन

Aman Samachar

ब्रेनली के सर्वे से यह बात सामने आई कि, नई पीढ़ी के युवाओं के लिए करियर सबसे बड़ी प्राथमिकता 

Aman Samachar

कंज्यूमर हाउसिंग सेंटीमेंट इंडेक्स मजबूत – मैजिकब्रिक्स 

Aman Samachar
error: Content is protected !!