Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

हज के इच्छुक 52 हजार लोगों का सपना अधूरा, आला अधिकारियों की मिली भगत से 260 करोड़ का घोटाला

ठाणे ( युनिस खान ) हज पर जाने के इच्छुक 52 हजार लोगों से प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपए वसूल कर 260 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। हज करने का सपना लेकर राज्य के कोने कोने से आकर बड़ी संख्या लोग मुंबई हज हाउस के सामने पड़े हैं। हज अधिकारी उनकी समस्या सुनने व मिलने के लिए तैयार नहीं हैं। इस आशय का सनसनीखेज खुलासा करते हुए महाराष्ट्र हज कमेटी के सदस्य इरफान शेख  उर्फ बबलू भाई ने चेतावनी दी है कि हाजियों को शीघ्र  न्याय नहीं मिला तो वे सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। उन्होंने हज के वरिष्ठ अधिकारियों और ट्रैवल एजेंसियों की देश, विदेश में बनाई बेनामी संपतियों की सीबीआई और ईडी से जांच कराने की मांग की है।
           राज्य हज कमेटी के सदस्य शेख के पत्रकार सम्मेलन में बताया कि हज पर जाने के इच्छुक 52 हजार लोगों से प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपए के हिसाब से 260 करोड़ रुपए देश भर की करीब 800 ट्रैवल्स एजेंसियों से वसूला गया है। हाजियों की सुविधा के लिए सऊदी हज प्राधिकरण में जमा करने के वहां की सरकार ने तीन माह का समय दिया लेकिन उक्त राशि सऊदी की सरकार के पास जमा नहीं कराया गया। भारत के लिए 1लाख 25 हजार लोगों के हज पर जाने का कोटा निर्धारित किया गया है। फिर भी लोगों से हज पर भेजने के पैसे वसूले गए हैं। ऐसे 52 हजार हज के लिए जाने के इच्छुक लोगों से सुविधा सेवा के रूप 260 करोड़ रुपए वसूला गया। हज कमेटी के सदस्य शेख ने कहा कि भारत सरकार अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त सचिव सी पी बख्शी, उप सचिव शुभेंदु श्रीवास्तव  ट्रैवल्स एजेंसी चालक यूसुफ अहमद खराडे, और बी एस मकबूल इन चारों ने मिलकर घोटाला किया है।
           उन्होंने कहा है कि लोगों के हज पर जाने लिए बुला लिया गया है जो मुंबई हज हाउस के सामने भीषण धूप और गर्मी में पड़े हैं । उनकी सुविधा के लिए शेड व पानी के व्यस्था नहीं की गई और न ही हज के आला अधिकारी उनसे मिलकर जानकारी दे रहे हैं। शेख ने सवाल उठाया है कि जब सऊदी सरकार ने भारत से हज के लिए आने का 1 लाख 25 हजार का कोटा निर्धारित कर दिया तो क्यों लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। उन्होंने बताया कि इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू से न्याय दिलाने की मांग रहे है। उन्होंने कहा कि तीन वर्ष राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुझे महाराष्ट्र हज कमेटी का सदस्य बनाया था। हज यात्रियों के लिए मैं काम कर रहा हूं जब मैं अपने समाज को न्याय नहीं दिला सका तो सड़क पर उतरकर हाजियों की लड़ाई लडूंगा।

संबंधित पोस्ट

ठाणे रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण में मनपा हर संभव सहयोग करेगी -मनपा आयुक्त

Aman Samachar

47 ग्राम पंचायत अधिकारी ‘आइडियल ग्राम पंचायत अधिकारी’ के तौर पर सम्मानित 

Aman Samachar

मनपा ने बेलापुर क्षेत्र की दो निर्माणाधीन इमारतों पर चलाया बुलडोजर 

Aman Samachar

ज्वलनशील पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार

Aman Samachar

नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए मॉर्निंग वॉक प्लाजा 1 अप्रैल से 3 जगहों पर शुरू होगा – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

भोजपुरी फ़िल्म बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया की शूटिंग बहुत जल्द होगी शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!