Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा क्षेत्र में अनधिकृत इमारतों को अधिकृत बताकर ठगने का रैकेट सक्रिय – संजय घाडीगांवकर 

ठाणे [ इमरान खान ] मनपा क्षेत्र के कुछ इमारतों के झूठे दस्तावेज संलग्न किया और अनधिकृत को अधिकृत बताकर बेचकर नागरिकों व ग्राहकों को ठगने का एक रैकेट चल रहा है। इसका खुलाशा शिवसेना उप जिला प्रमुख व पूर्व नगर सेवक संजय घाडीगांवकर ने किया है।

        इस संबंध में उन्होंने अतिक्रमण विभाग को पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा है कि शहर विकास विभाग को इस संबंध में कार्रवाई करने का अधिकार है। इसके लिए शहर विकास विभाग को पत्र दिया गया है।  घाडीगांवकर ने बताया कि हमारे अनुरोध पर मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुसार अनधिकृत निर्माण पर तैयार की गई रिपोर्ट गायब है।

      उन्होंने कहा कि सहायक आयुक्त की जांच का बिंदु झूठा और जांच का बहाना मात्र है। इस पत्र से साबित होता है कि विधान मंडल को भी भ्रामक जानकारी दी गई है। 2019 से आज तक नगर विकास मंत्री ठाणे के होने के बावजूद 6 ,6 माह के प्रभार में अनाधिकृत निर्माण करने की होड़ लगी हुई है। अनधिकृत निर्माण कभी पूरी तरह धराशायी नहीं की जाती है या कोई संगठित अपराध का मामला दर्ज होता है। उन्होंने सवाल किया कि क्या उसे राज्य सरकार का सीधा संरक्षण प्राप्त है।

      यदि सरकार का कोई राजनीतिक दबाव नहीं है और मनपा मुख्यालय लाभार्थी नहीं हैं, तो संबंधित छह आयुक्तों और सभी विकासकर्ताओं के खिलाफ अब तक आपराधिक मामले क्यों नहीं दर्ज किए गए हैं?

संबंधित पोस्ट

सिम्फ़नी को चौथी तिमाही में 64 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के डिजिटलीकरण की घोषणा की 

Aman Samachar

लाक डाउन में बंद धार्मिक स्थलों व शिक्षा संस्थाओं का बिजली बिल माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए भिवंडी में नो हार्न सप्ताह

Aman Samachar

मैट्रिमोनी डॉट कॉम ने एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय के लिए रेनबोलव मैचमेकिंग ऐप किया लॉन्च

Aman Samachar

 ठाणे व पालघर जिलों की नर्सों, डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ताओं, पुलिस बहनों को जिजाऊ ने दिया पैठनी उपहार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!