Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

 एमडी ड्रग की फैक्ट्री पर छापा ,अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर 2,30,49,600 रुपये कीमत की एमडी ड्रग जब्त 

ठाणे [ युनिस खान ] उत्तर प्रदेश एटीएस की मदद से अयोध्या में एमडी पावडर बनाने वाली एक फैक्टरी में छापा मारकर ठाणे पुलिस ने 148 ग्राम एमडी पावडर जब्त कर नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी कीमत 2 करोड़ 30 लाख रूपये बताई गयी है।
             राज्य के ड्रग तस्कर मुंब्रा , भिवंडी ,ठाणे शहर आदि मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में नशीले पदार्थ बेच रहे हैं। मुस्लिम युवाओं के नशे में फंसने से बर्बाद हो रहे परिवारों को बचाने के लिए किछौछा शरीफ के सज्जादा गद्दीनशीन एवं जाने माने मौलाना सैयद मुईनुद्दीन अशरफ ने दर्जनों उलेमाओं के साथ ठाणे के  पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे से मुलाक़ात कर उनसे नशे के कारोबार को रोकने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी। जिसके बाद उन्होंने नशे के कारोबार को नष्ट करने के लिए लोगों का सहयोग भी माँगा और इस कारोबार में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था।
        17 अप्रैल 2025 को पुलिस कांस्टेबल अमोल सदाशिव देसाई, प्रमोद विजय जामदादे को नादिम मंजिल बिल्डिंग के पास, दत्तुवाड़ी, मुंब्रा रेलवे स्टेशन इलाके में रहेने वाले मादक पदार्थ की तस्कर देवेश कुमार रामकिशन शर्मा [32] बरचावली,  मथुरा ,उत्तर प्रदेश निवासी को अपने कब्जे में ले लिया। उसके पास से कुल वजन 336 ग्राम, 67,20,000 रूपये  मूल्य का एमडी पावडर बरामद हुआ। पूछताछ में मोहम्मद कय्यूम मोहम्मद यूनुस हाशमी निवासी सोहावल, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश का नाम सामने आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस उप निरीक्षक नितिन भोसले, कांस्टेबल हरीश तावड़े,अमोल देसाई की एक जांच टीम को अयोध्या, उत्तर प्रदेश भेजा गया।
       पुलिस टीम की सोहावल, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश राज्य में की गई कुशल जांच में पता चला कि मोहम्मद कय्यूम मोहम्मद यूनुस हाशमी की सोहावल में मारिया किड्स एंड लेडीज वियर नाम से कपड़े की दुकान है। आरोपी ने अपनी दुकान की पिछली गली में नशीले पदार्थ बनाने का कारखाना स्थापित किया है। एमडी नशीली दवाओं का निर्माण कर रहा था।  दूसरी टीम में सहायक पुलिस निरीक्षक  जगदीश गावित, कांस्टेबल हेमंत महाले,अनूप रक्शे, प्रमोद जामदाड़े, उत्तर प्रदेश पहुंची।

       उक्त टीम एवं स्पेशल टास्क फोर्स, जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से  27 अप्रैल 2025 को छापा मारकर अभियुक्त मोहम्मद कय्यूम मोहम्मद यूनुस हाशमी उम्र 45 वर्ष, सोहावल, जिला अयोध्या, राज्य उत्तर प्रदेश उनके साथी बिपिन बाबूलाल पटेल, उम्र 70 वर्ष, निवासी जिला. अहमदाबाद, गुजरात राज्य एमडी की मदद से इस उत्पादन कर रहे थे जीने दबोच लिया।

संबंधित पोस्ट

अंतर विद्यालयीन ड्रामा प्रतियोगिता में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

सपनों के घर खरीदने वालों के लिए क्रेडाई एमसीएचआई की प्रापर्टी 2022 प्रदर्शनी शुरू

Aman Samachar

 रणजी मैच के लिए मनपा का दादोजी कोंडदेव स्टेडियम तैयार

Aman Samachar

एंटीजन जांच के बगैर प्रवेश देने वाले दो माल्स से मनपा ने वसूले एक लाख रुपये दंड 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से मैं सुरक्षित बैंकिंग विषय पर संगोष्ठी

Aman Samachar

साई जलाराम प्रतिष्ठान की दही हांडी में 10 लेयर बनाने वाली गोविंदा टीमों को 6 लाख का इनाम 

Aman Samachar
error: Content is protected !!