Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज में मदर डे कार्यक्रम

प्रतापगढ़ (सुरेश महाराज) मल्हूपुर के ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज में मदर डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने मातृ शक्ति को समर्पित पेंटिंग , कविता और स्लोगन के माध्यम से माहौल को गमगीन कर दिया। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने मदर डे पर सुंदर, आकर्षक और भावुक कर देने वाली चित्रकारी की। मदर डे के अवसर पर ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी और मैनेजर रीना तिवारी ने मातृ शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए मदर डे पर मातृ शक्ति को बधाई दी।
        मदर डे कार्यक्रम के लिए ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज को सुंदर ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही बच्चों में काफी उत्सुकता देखी गयी। ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी ने कहा कि मदर डे मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है लेकिन छुट्टी का दिन होने से विद्यालय परिवार ने एक दिन पूर्व मदर डे कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें प्रिंसिपल और शिक्षक ने बहुत ही सराहनीय तैयारी की थी, स्टाफ सुबह से ही कार्यक्रम को लेकर मेहनत कर रहा था। मदर डे पर सभी बच्चों को विद्यालय परिवार की तरफ़ से गिफ्ट दिया गया। ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज की मैनेजर रीना तिवारी ने कहा कि ममता जीवन की सबसे गहरी सीख सिखाती है। माँ की ममता की छांव में हमें संरक्षण मिलता है। माँ की ममता हमें अपने सपनों को पूरा करने की हिम्मत देती है। उपस्थित अभिभावकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज शिक्षा के साथ साथ संस्कार और संस्कृति से भी बच्चों को जोड़कर रखा है।
      आज के माहौल में माता पिता की सेवा बहुत बड़ी समस्या समाज में देखी जा रही है। ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज इस तरह का आयोजन कर सराहनीय कार्य कर रहा है जो समाज के लिए बेहद जरूरी है। मदर डे कार्यक्रम में प्रिंसिपल और शिक्षक आशीष कोठारे , आकांक्षा राय , विशाल उपाध्यक्ष , अंकित रावत, शालिनी दानियाल , ज्योत्सना दानियाल, प्रतिमा श्रीवास्तव , जेजीर अमु , निशा पांडेय, वैभव तिवारी, अंजनी सिंह , नंदिता दास, सरोज बाला राय, सुशांत सर, निलेश तिवारी , अभिसार कुमार,अविनाश तिवारी, प्रभात पांडेय, अखिलेश पांडेय, जितेन्द्र सिंह शेखर, आदित्य मिश्रा, अनिरुद्ध मौर्य का सराहनीय सहयोग रहा। मदर डे कार्यक्रम के सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी और मैनेजर रीना तिवारी ने विद्यालय परिवार का उत्साहवर्धन करते हुए अभिनंदन किया।

संबंधित पोस्ट

पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को शिव परिवार ने रक्तदान शिविर में दी श्रद्धांजलि 

Aman Samachar

ब्रजेश पाठक के निर्देशन में सत्यम मिश्रा करेंगे लगन

Aman Samachar

एबीएफआरएल के जयपोर ने अनोखे 24 कैरेट सोने के संपूर्ण पैठानी से प्रेरित होमवेयर कलेक्शन किया लॉन्च 

Aman Samachar

ठाणे लोकसभा क्षेत्र शिवसेना उत्तर भारतीय विभाग की ओर से होली व सब ए बारात की शुभकामनाएं

Aman Samachar

छठपूजा के बाद शिवशांति प्रतिष्ठान ने रायलादेवी तालाब पर चलाया स्वच्छता अभियान 

Aman Samachar

विविध नाले का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar
error: Content is protected !!