Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वाढवण बंदर से जुड़े रोज़गार के लिए कौशल विकास कार्यक्रम तैयार करें – मंत्री नितेश राणे

मुंबई ( युनिस खान ) महाराष्ट्र में वाढवण जैसे बड़े बंदरगाह प्रकल्प का निर्माण हो रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित होंगे। इसका सबसे अधिक लाभ राज्य के तटीय जिलों को मिलेगा। इस प्रकल्प में कुशल कामगारों की आवश्यकता को देखते हुए मत्स्य व्यवसाय और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम तुरंत तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय में वाढवण बंदरगाह से जुड़ी रोजगार संभावनाओं और आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम पर एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंत्री राणे ने की। इस बैठक में राष्ट्रीय कौशल विकास महामंडल (NSDC) के सलाहकार डॉ. ज्ञानेश्वर मुले ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। मंत्री राणे ने कहा कि पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जैसे बंदरगाह क्षेत्र वाले जिलों में जल्द ही जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में वाढवण बंदरगाह पर उपलब्ध रोजगार अवसरों और आवश्यक प्रशिक्षण की जानकारी दी जाए।

उन्होंने NSDC को निर्देश दिया कि वाढवण बंदरगाह से संबंधित रोजगार अवसरों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र तैयार किया जाए। राज्य में पहले से मौजूद कौशल विकास केंद्रों की इमारतों का उपयोग इस प्रशिक्षण के लिए किया जा सकता है, जिससे स्थान की समस्या हल हो सके और प्रशिक्षण जल्द शुरू किया जा सके। बंदरगाह विभाग इस पहल में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। मंत्री राणे ने कहा कि वाढवण बंदरगाह से भारी मात्रा में रोजगार सृजन होगा और इसका लाभ राज्य के युवाओं को मिलना चाहिए। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की योजना तत्काल बनाई जाए।

संबंधित पोस्ट

त्रिवेणी संगम की घारा में चिट्ठी डालकर विश्वशांति और जनकल्याण के गंगामैया से की कामना

Aman Samachar

ठाणे से दस हजार कार्यकर्ता वज्रमूठ सभा में होंगे शामिल – आनंद परांजपे

Aman Samachar

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में विजयी टीम रवि सिंह के हाथों सम्मानित

Aman Samachar

भिवंडी मनपा में भाजपा गटनेता हनुमान चौधरी को पितृशोक 

Aman Samachar

आरबीआई का पेमेंट विजन छोटे शहरों के लोगों के लिए भी सकारात्मक – निपुण जैन

Aman Samachar

इंडिया गठबंधन के नेता ,पूर्व मंत्री व विधायक डा जितेन्द्र आव्हाड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!