Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

नाला सफाई कार्यों का निरिक्षण कर मनपा आयुक्त ने एक सप्ताह में कार्य पूरा करने का दिया निर्देश 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा की ओर से शहर में मनुष्यबल , जेसीबी व पोकलेन मशीनों की मदद से नालों की सफाई का कार्य शुरू है। मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने आज कासर वडवली व वागले इस्टेट इलाके का दौराकर नाला सफाई के कार्यों का निरिक्षण किया है। इस दौरान बताया गया है कि शहर में 65 से 70 प्रतिशत नाला सफाई का कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य 8 से 10 दिनों में पूरा कर लिए जाने का विश्वास व्यक्त किया जा रहा है।
              ठाणे मनपा की ओर से इस साल अप्रैल माह में सफाई करने का कार्य शुरू किया गया है। डा शर्मा ने शहर के सफाई कार्य का निरीक्षण दौरा शुरू कर शुरू कार्यों पर ध्यान रखा है। आज सुबह नौ बजे से मनपा आयुक्त डा शर्मा ने हीरानंदानी से नाला सफाई कार्य का निरीक्षण शुरू किया। इस अवसर पर पूर्व नगर सेवक राम रेपाले, देवराम भोईर, संजय भोईर, नरेश मनेरा, कृष्णा पाटिल, सुधीर कोकाटे, प्रकाश शिंदे, मिलिंद पाटनकर, योगेश जानकर, पूर्व महापौर  मीनाक्षी शिंदे, उषा भोइर, कविता पाटिल, साधना जोशी, नम्रता कोली, वहीदा खान, अंकिता शिंदे, अर्चना मनेरा, नंदिनी विचारे, संध्या मोरे, मनीषा कांबले, अतिरिक्त आयुक्त (1) संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त (2) संजय हेरवाड़े, नगर अभियंता प्रशांत सोंगरा, उपायुक्त मनीष जोशी, उपायुक्त दिनेश तायडे, उपायुक्त आयुक्त शंकर पटोले, अपर नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, आरोग्य अधिकारी डा बालाजी हल्देकर, सभी सहायक आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी , उप अभियंता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
           मनपा आयुक्त डा शर्मा ने हीरानंदानी, ब्रह्माण्ड पार्क, बटाटा कंपनी, कासर वडवली नाला, कैसलमिल नाका , केवीला नाला, चंदनवाड़ी, वागले प्रभाग समिति , मुलुंड चेक नाका, लोढ़ा, यशस्वी नगर, रोड नंबर 16, किसन नगर और आईटीआई नाले के सफाई कार्य का भी निरीक्षण किया। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने संबंधितों को इन सभी नालों की गहराई बढ़ाने, मलबा उठाने, नालों के प्रवाह को साफ करने और प्रवाह में आने वाली रुकावटों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

आदिवासियों के जिलाधिकारी कार्यालय के सामने भुखहड़ताल को मिला निलेश सांबरे का समर्थन 

Aman Samachar

म्हाडा पुनर्विकास के लिए 3 एफएसआई ,कमर्शियल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट्स के लिए 5 एफएसआई

Aman Samachar

बाहर से आने वाले यात्रियों व मजदूरों की रात में एंटीजन टेस्ट के लिए रेलवे स्टेशन पर नेतात किए तीन दस्ते 

Aman Samachar

31 मई तक पंजीकरण कराने वाले घरेलू कामगारों को सरकारी लाभ दिलाने की मुख्यमंत्री से मांग

Aman Samachar

डीजी हेमंत नगराले बने मुंबई पुलिस आयुक्त , परमवीर सिंह का गृहरक्षक दल के डीजी पद पर तबादला

Aman Samachar

मुलुंड – ठाणे के मध्य नए रेलवे स्टेशन का कार्य जल्द शुरू करें – अश्विनी वैष्णव

Aman Samachar
error: Content is protected !!