Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

होंडा कार्स इंडिया 21 से 30 सितंबर, 2022 तक पूरे देश में सर्विस कैम्‍प का आयोजन करेगी 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में प्रीमियम कारें बनाने वाली प्रमुख कंपनी होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने 239 शहरों में अपनी अधिकृत डीलरशिप सुविधाओं पर एक देशव्‍यापी सर्विस कैम्‍प की घोषणा की है। यह सर्विस कैम्‍प 21 से 30 सितंबर, 2022 तक चलेगा और यह वाहनों के स्‍वामित्‍व का समृद्ध अनुभव देने के लिये कंपनी की ग्राहक-केन्द्रित पहलों का हिस्‍सा है।

       होंडा के ग्राहक मूल्‍यवर्द्धित सेवाओं, जैसे एक्‍सटीरियर और इंटीरियर को बेहतर बनाने, एंटी-रस्‍ट ट्रीटमेंट,आदि पर आकर्षक ऑफर्स ले सकते हैं। आवधिक मैंटेनेन्‍स सर्विस के दौरान वाहन की पूरी जाँच होगी, जिसमें बैटरी का चेक-अप, इलेक्ट्रिक सिस्‍टम इंस्‍पेक्‍शन, सस्‍पेंशन इंस्‍पेक्‍शन और दूसरे महत्‍वपूर्ण कम्‍पोनेन्‍ट्स शामिल हैं। एचसीआईएल के तकनीशियन वाहन की सेहत के बारे में सबसे बढ़िया सलाह (डायग्‍नोसिस) भी देंगे।

       इस पहल के बारे में, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग एवं सेल्‍स के वाइस प्रेसिडेंट श्री कुणाल बहल ने कहा, “होंडा कार्स इंडिया अपने सभी ग्राहकों को होंडा की सर्वश्रेष्‍ठ सेवाएं देने के लिये प्रतिबद्ध है। यह देशव्‍यापी बड़ा सर्विस कैम्‍प हमारी प्रतिबद्धता को साबित करता है। हम चाहते हैं कि हमारे ग्राहक इस पहल का ज्‍यादा से ज्‍यादा फायदा उठाएं, अपनी कारों के लिए एक्‍सपर्ट केयर प्राप्‍त करें और होंडा कार के मालिक होने की खुशी को महसूस करें।” 

         इस सर्विस कैम्‍प के दौरान ग्राहक निश्चित मूल्‍य पर आवधिक मैंटेनेन्‍स सर्विस का फायदा ले सकते हैं। ग्राहक द्वारा बीपी  और जनरल रिपेयर के कामों के लिये भुगतान किया जाएगा, लेकिन इस पर भी आकर्षक ऑफर्स उपलब्‍ध हैं।

संबंधित पोस्ट

राकांपा प्रमुख के घर पर हुए हमले से महाराष्ट्र की गरिमा शर्म से गिरी –  डा जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

ठाणे में आयोजित दो दिवसीय नानी बाई को मायरों में उमड़ी श्रोताओं की भीड़

Aman Samachar

ओमीक्रोन वायरस रोकने के लिए मनपा सुसज्ज ,नागरिकों का सहयोग आवश्यक  – सुधाकर देशमुख 

Aman Samachar

ग्रामपंचायत स्वयंपूर्ण होने से राज्य के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है –  पालकमंत्री 

Aman Samachar

अम्बेडकर रोड के सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में राकांपा में शामिल

Aman Samachar

उर्दू शिक्षकों के तबादले के खिलाफ आवाज उठाने वाले नगर सेवकों को मनपा ने दिया नोटिस 

Aman Samachar
error: Content is protected !!