Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जवेरिया काजी राज्य स्तरीय सावित्री बाई फुले पुरस्कार से सम्मानित 

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शिक्षा जगत से जुड़े लोगो के लिए खुशी का मुकाम है कि कोकण मुस्लिम एजुकेशन सोसायटीज हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज पडघा की प्रधानाध्यापिका जवेरिया काज़ी को उनकी सराहनीय शैक्षिक एवं सामाजिक सेवाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा “क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।यह पुरस्कार मुम्बई के रंग शारदा हाल मे समारोह के अतिथियो के हाथों प्रदान  किया गया।
       सुश्री जवेरिया काज़ी पुरस्कार प्राप्त करने के बाद रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज, भिवंडी में पधारीं जहाँ उन्होंने कई वर्षों तक शैक्षिक सेवाएं प्रदान कर चुकी हैं।जवेरिया काजी मैडम के आगमन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जियाउर्रहमान अंसारी,और सहायक मुख्याध्यापक मुखलिस मदू ने पुष्प गुच्छ और उपहार से स्वागत किया तथा अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर स्कूल कमेटी के सदस्य मोहम्मद इस्माइल बोबडे एवं यशवंत राव चौहान, महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र के समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे. जिन्होंने उन्हें बधाई दी और उनके निरंतर तरक्की की कामना की।

संबंधित पोस्ट

पंजाब नैशनल बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ गोयल आरबीआई की मौद्रिक नीति पर दृष्टिकोण

Aman Samachar

 45 लाख रूपये की लूट मामले में तीन पुलिस समेत चार गिरफ्तार 

Aman Samachar

संपत्ति कर में 100 फीसदी ब्याज माफी की अभय योजना 15 जनवरी 2024 तक बढ़ी 

Aman Samachar

28 फरवरी तक संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान करने वालों को दंड व ब्याज में मिलेगी सौ फीसदी छूट 

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों का दौराकर महापौर ने आवश्यक उपचार सेवा उपलब्ध कराने का प्रशासन को दिया आदेश 

Aman Samachar

पांच दिन से गुम ज्वेलर्स की खाड़ी में लाश मिलसे से सनसनी फैली 

Aman Samachar
error: Content is protected !!